होम / बिजनेस / अनिल अग्रवाल की वेदांता को लगा झटका, मुनाफे से आखिर घाटे में क्‍यों आई कंपनी? 

अनिल अग्रवाल की वेदांता को लगा झटका, मुनाफे से आखिर घाटे में क्‍यों आई कंपनी? 

कंपनी को न्‍यू टैक्‍स रिजिम के कारण एक बड़े टैक्‍स का भुगतान करना पड़ा है. इसी टैक्‍स का अमाउंट 5000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. ऐसे में इसका असर कंपनी के मुनाफे पर आया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों लगातार सभी कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे निकलकर सामने आ रहे हैं. सभी कंपनियों के नतीजों के बीच अनिल अग्रवाल की वेदांता के भी नतीजे जारी हो गए हैं. वेदांता के नतीजे बता रहे हैं कि कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है. दूसरी तिमाही में कंपनी को 915 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2687 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. कई एक्‍सपर्ट ने कंपनी को 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के मुनाफे की उम्‍मीद जताई थी. 

कितनी रही कंपनी की आय? 
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता की आय में दूसरी तिमाही में इजाफा देखने को मिला है. कंपनी की आय 6.3 प्रतिशत बढ़ी है. कंपनी की आय 36654 करोड़ रुपये से बढ़कर 38945 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. लेकिन कंपनी के मुनाफे में कमी आई है. ऐसा इसलिए हुआ है क्‍यों कि पूरी दुनिया में कच्‍चे माल की कीमतों में इजाफा हुआ है. बिजली और ईंधन पर साल दर साल खर्च में भी इजाफा हुआ है. खर्च 28.6 प्रतिशत बढ़कर 5856 करोड़ रुपये हो गया है. 

वेदांता के घाटे के क्‍या हैं प्रमुख कारण? 
वेदांता के नतीजों को लेकर एक्‍सपर्ट का कहना है कि कंपनी के EBITDA में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. ये 7699 करोड़ रुपये से बढ़कर 11479 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. कंपनी के घाटे की एक वजह ये भी रही है कि उसे न्‍यू टैक्‍स रिजिम के कारण 6128 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है. इस टैक्‍स की भरपाई के कारण EBITDA में उछाल होने के बावजूद घाटा हुआ है. वेदांता के EBITDA मार्जिन में भी इजाफा हुआ है और ये 21 प्रतिशत से बढ़कर 29.47 प्रतिशत हो गया है. 

फेरो एलॉयज कॉर्प का करेगी विस्‍तार 
वेदांता आने वाले दिनों में अपनी सब्सिडियरी फेरो एलॉयज कार्प के विस्‍तार को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है. इसके तहत वो इसकी क्षमता 150 KTPA से बढ़कर 450 KTPA करेगी. इस प्रोजेक्‍ट के 2 साल में पूरा होने की उम्‍मीद है. वहीं अगर नतीजों के बीच कंपनी के शेयर पर नजर डालें तो 1.57 प्रतिशत बढ़कर 232.75 पर बंद हुआ है. जानकारों का मानना है कि दूसरी तिमाही के इन खराब नतीजों का असर सोमवार को दिखाई दे सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

2 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

2 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

17 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

2 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

17 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

20 hours ago