होम / बिजनेस / एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹1575 करोड़, 26 मई को खुलेगा द लीला होटल्स का IPO
एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹1575 करोड़, 26 मई को खुलेगा द लीला होटल्स का IPO
IPO आने से पहले द लीला होटल्स का संचालन करने वाले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,575 करोड़ रुपये जुटाकर अपने प्रति बाजार का भरोसा दर्शाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
द लीला होटल्स की चेन का संचालन करने वाली कंपनी Schloss Bangalore का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 26 मई को खुदरा निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. यह इश्यू 28 मई तक ओपन रहेगा. कंपनी ने इस आईपीओ में निवेश करने के लिए 34 शेयरों का एक लॉट तय किया है, जिसकी कीमत 14,970 रुपये होगी. बता दें, ये आईपीओ होटल इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा.
जुटाए 1575 करोड़ रुपये
आईपीओ से पहले कंपनी ने 24 मई को एंकर निवेशकों से 1,575 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. Schloss Bangalore के नाम से जानी जाने वाली इस कंपनी ने कुल 47 फंड्स को प्रति शेयर 435 रुपये के भाव पर 36,206,896 शेयर अलॉट किए.
ये एंकर निवेशक आए आगे
आईपीओ में निवेश करने वाले प्रमुख एंकर निवेशकों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड, मिराई एसेट एमएफ और इंवेस्को एमएफ शामिल हैं.
आईपीओ का कुल साइज 3500 करोड़ रुपये
लीला होटल्स का आईपीओ कुल 3500 करोड़ रुपये का है. इसमें 5.75 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. कंपनी का लक्ष्य है कि केवल OFS से ही 1000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकें.
शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग
यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई दोनों पर की जाएगी. इसमें क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए 75%, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15% तक आरक्षित है.
लीड मैनेजर्स की लंबी सूची
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, बोफो सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्रा. लि., जेपी मॉर्गन इंडिया प्रा. लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., एक्सिस कैपिटल लि. और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्रा. लि. को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स