होम / बिजनेस / आरएस सोढ़ी ने खुद दिया इस्तीफा या किए गए बर्खास्त? दफ्तर भी सील

आरएस सोढ़ी ने खुद दिया इस्तीफा या किए गए बर्खास्त? दफ्तर भी सील

Amul के MD रहे आरएस सोढ़ी को लेकर मीडिया में नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्हें पद से बर्खास्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Amul से करीब 40 सालों तक जुड़े रहे आरएस सोढ़ी (RS Sodhi) को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के पद से बर्खास्त किया गया था या उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया, अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है. शुरुआत में सोढ़ी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से पद छोड़ा है, लेकिन अब यह सामने आया है कि गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केट‍िंग फेडरेशन (GCMMF) के बोर्ड ने उन्हें ऐसा करने को कहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड के कहने पर ही सोढ़ी ने मजबूरन पद छोड़ा. यानी एक तरह से उन्हें बर्खास्त किया गया है.

जयन मेहता संभालेंगे जिम्मेदारी
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि AMUL के MD पद से आरएस सोढ़ी को बर्खास्त करने के बाद उनके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है और फिलहाल के लिए अमूल के सीओओ जयन मेहता को एमडी का प्रभार दिया गया है. बीते दिनों गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केट‍िंग फेडरेशन (GCMMF) की बोर्ड बैठक में सोढ़ी को बदलने का फैसला लिया गया है. GCMMF अमूल ब्रांड को ऑपरेट करने वाली किसान को-ऑपरेटिव संस्था है. 

फेडरेशन ने भेजा था पत्र 
अमूल में हुए इस बदलाव की खबर आम होने के बाद आरएस सोढ़ी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा था - मेरा कार्यकाल दो साल पहले खत्म हो गया था, मैं एक्सटेंशन पर चल रहा था. बोर्ड ने मुझसे अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन अब मैंने इस्तीफा दे दिया है. जबकि फेडरेशन द्वारा सोढ़ी को जो पत्र भेजा है, उसमे साफ तौर पर उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने को कहा गया है.

1982 में जुड़े थे GCMMF से 
इस नए अपडेट पर आरएस सोढ़ी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि सोढ़ी ने 1982 में GCMMF के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था, तब वे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी थे. वर्ष 2000 में उन्हें महाप्रबंधक, मार्केटिंग बनाया गया और 2010 में कंपनी MD नियुक्त किया गया. आरएस सोढ़ी का पूरा नाम डॉ रूपिंदर सिंह सोढ़ी है. सोढ़ी के पास भारतीय डेयरी उद्योग के भीतर अग्रणी और विकासशील सहकारी क्षेत्र में 38 वर्षों का अनुभव है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago