✕

होम / बिजनेस / Amitabh की फिल्मों की तरह भाग रहे इस कंपनी के शेयर, Big B का भी लगा है पैसा! 

Amitabh की फिल्मों की तरह भाग रहे इस कंपनी के शेयर, Big B का भी लगा है पैसा! 

अमिताभ बच्चन ने जिस शेयर पर दांव लगाया है, वो पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 12% से अधिक का रिटर्न दे चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बारे में कहा जाता है कि वे केवल चुनिंदा फिल्में ही करते हैं. किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले वह काफी सोच-विचार करते हैं इसके बाद ही किसी फैसले पर पहुंचते हैं. यही रणनीति उन्होंने इन्वेस्टमेंट को लेकर भी अपनाई हुई है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर बाजार में एक कंपनी पर दांव लगाया है, जिसके शेयर उनकी फिल्मों की तरह ही परफॉर्म कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी के पोर्टफोलियो में डीपी वायर्स (DP Wires) के शेयर हैं. उनके पास इस कंपनी में एक फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है.

बच्चन के पास इतने शेयर
शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान डीपी वायर्स के शेयर जरूर लाल निशान पर बंद हुए, लेकिन पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 12.34% का रिटर्न दे चुका है. 17 नवंबर 2023 को इस शेयर की कीमत 677.80 रुपए तक गई थी. हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट आती गई.  अमिताभ के पास डीपी वायर्स के 2,98,545 शेयर हैं, जो 1.93 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. अमिताभ बच्चन इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. सितंबर 2023 तिमाही में डीपी वायर्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार अमिताभ बच्चन के पास कंपनी के 1,99,310 शेयर थे. इससे पहले अप्रैल से जून 2023 तिमाही में उनके पास डीपी वायर्स के 2,81,112 शेयर थे. 

ऐसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न
अमिताभ बच्चन समय-समय पर इस शेयर में मुनाफावसूली भी करते रहे हैं. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो प्रमोटर्स के पास 74.78% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.22 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके प्रमोटर्स में आशा देवी कटारिया के पास सबसे ज्यादा 67,78,893 शेयर हैं, जो 43.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. DP Wires के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 681.45 रुपए और लो लेवल 305.38 रुपए है. भले ही इस साल की शुरुआत में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों से यह भाग रहा है. 

सावधान: हम यहां निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं, केवल शेयर की परफॉर्मेंस के बारे में बता रहे हैं. लिहाजा बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.