होम / बिजनेस / AI से सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं के बीच Sam Altman ने सुझाया उपाय, ऐसी बने संस्‍था 

AI से सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं के बीच Sam Altman ने सुझाया उपाय, ऐसी बने संस्‍था 

जैसे परमाण ऊर्जा कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए IAEA जैसी संस्‍था का निर्माण किया गया है उसी तरह की संस्‍था एआई जैसे कार्यक्रम के लिए भी चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर में एआई का तेजी से प्रसार हो रहा है तो हर कंपनी आने वाले समय में इसमें करोड़ों का निवेश कर रही है. एक ओर जहां इसके विकास को लेकर पूरी दुनिया आशान्वित हैं तो वहीं दूसरी ओर इससे सुरक्षा को लेकर भी सभी आशंकित हैं. ऐसे में ओपन एआई के प्रमुख सैम ऑल्‍टमैन ने इससे सुरक्षा को लेकर एक उपाय सुझाया है. उन्‍होंने बिल गेट्स के साथ एक पॉडकास्‍ट में चर्चा के दौरान कहा कि एआई से सुरक्षा के लिए IAEA (international Atomic Energy Agency) जैसी संस्‍था बनाए जाने की जरूरत है.

बिल गेट्स के साथ पॉडकास्‍ट में कही ये बात 
सैम ऑल्‍टमैन, गेट्स फाउंडेशन के प्रमुख बिल गेट्स के साथ बातचीत कर रहे थे, जिसमें उन्‍होंने कहा कि एआई से होने वाले बदलावों और ग्‍लोबल असर के लिए आईएईए जैसी संस्‍था को बनाया जाना चाहिए. जो इस पर पूरी तरह से नजर रखे. इस चर्चा में बिल गेट्स ने समूची दुनिया में ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों को लेकर बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र के संरक्षण में एआई की अहम भूमिका है. उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया भर में शांति स्‍थापित करने में एआई अहम भूमिका निभा सकता है. 

AI रेग्‍यूलेशन को लेकर हो रही है चर्चा 
दुनिया भर में तेजी से हो रहे एआई के प्रसार के बीच बिल गेट्स और सैम ऑल्‍टमैन ऐसे शख्‍स हैं जो अमेरिकी सरकार के कई सीनेटर के साथ मिलकर एआई रेग्‍यूलेशन को लेकर काम कर रहे हैं. इस पॉडकास्‍ट में दोनों लोगों के बीच एआई के रेग्‍यूलेशन को लेकर विस्‍तार से चर्चा हुई. सैम ऑल्‍टमैन ने इस बात को लेकर भी आशा जताई है कि एआई कंप्‍यूटर आने वाले समय में कंप्‍यूटेशनल क्षमताओं में तेजी से विकास करेगा. उन्‍होंने कहा कि जहां तक हम लोग सोच रहे हैं कि एआई की शक्तियों का विकास हो सकता है तो दुनिया की भू राजनीति को बड़े स्‍तर पर प्रभावित करने वाला है. 

क्‍या करेगी IAEA जैसी संस्‍था? 
सैम ऑल्‍टमैन ने IAEA जैसी संस्‍था के विस्‍तार पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जैसे परमाणु ऊर्जा से पूरी दुनिया प्रभावित हो सकती है तो उसके लिए आईएईए बनाया गया है वैसी एक संस्‍था की आवश्‍यकता एआई जैसे शक्तिशाली कार्यक्रम के लिए भी है. जो इसमें होने वाले विकास पर पूरी तरह से नजर रखे. उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसी कोई संस्‍था होगी तो उससे खतरा कम हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें: Polycab के लुढ़कने से Mutual Funds और FII को लगी चोट, गंवाए 940 करोड़ रुपए!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा, 2.5 लाख कारों पर सिर्फ 8% शुल्क

भारत को शुरुआती 2.5 लाख कारों का कोटा मिलेगा, समझौते के तहत शुल्क घटने के साथ 10वें साल से यह कोटा बढ़कर 4 लाख वाहन सालाना हो जाएगा

9 hours ago

ब्रिक्स घोषणा से भारत के MSME और निर्यातकों को मिल सकते हैं नए कारोबारी मौके: PHDCCI

PHDCCI के मुताबिक, व्यापार सुगमता, सस्ती वित्तीय व्यवस्था, सीमा पार भुगतान और तकनीकी सहयोग से भारतीय कंपनियों को उभरते बाजारों में विस्तार का अवसर मिल सकता है.

9 hours ago

जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी पर लगाया नया शुल्क, चुनिंदा ऑर्डर पर 20 रुपये तक देना होगा अतिरिक्त चार्ज

ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों पर नहीं लगेगा यह शुल्क, प्लेटफॉर्म शुल्क और पैकेजिंग चार्ज के अलावा देनी होगी नई फीस

11 hours ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी भारत की ब्रांड इमेज

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को संभावनाओं वाले देश से तकनीक, प्रतिभा, विनिर्माण और उद्यमिता के दम पर उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी बदलती तस्वीर दुनिया के सामने रखने का अवसर देता है.

12 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में ₹1.4 अरब की फंडिंग, 2025 से अब तक जुटाई गई करीब आधी रकम

Tracxn के अनुसार, भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी कुल 3,557 कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें 281 कंपनियों को फंडिंग मिली है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी कैपिटल जुटाया है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी भारत की ब्रांड इमेज

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को संभावनाओं वाले देश से तकनीक, प्रतिभा, विनिर्माण और उद्यमिता के दम पर उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी बदलती तस्वीर दुनिया के सामने रखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Vodafone Idea को ₹35,000 करोड़ का कर्ज दिलाने में जुटे बैंक, SBI ने रखीं ये शर्तें

Vi को अगले 10 वर्षों में अपने नेटवर्क को अपग्रेड और विस्तार करने के लिए कुल करीब ₹60,000 करोड़ की जरूरत होने का अनुमान है. इसमें से लगभग ₹35,000 करोड़ का इंतजाम लोन के जरिए किया जाएगा.

14 hours ago

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा, 2.5 लाख कारों पर सिर्फ 8% शुल्क

भारत को शुरुआती 2.5 लाख कारों का कोटा मिलेगा, समझौते के तहत शुल्क घटने के साथ 10वें साल से यह कोटा बढ़कर 4 लाख वाहन सालाना हो जाएगा

9 hours ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

8 hours ago

ब्रिक्स घोषणा से भारत के MSME और निर्यातकों को मिल सकते हैं नए कारोबारी मौके: PHDCCI

PHDCCI के मुताबिक, व्यापार सुगमता, सस्ती वित्तीय व्यवस्था, सीमा पार भुगतान और तकनीकी सहयोग से भारतीय कंपनियों को उभरते बाजारों में विस्तार का अवसर मिल सकता है.

9 hours ago