✕

होम / बिजनेस / भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र सरकार का कड़ा फैसला, ऑनलाइन वॉकी-टॉकी की बिक्री पर रोक

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र सरकार का कड़ा फैसला, ऑनलाइन वॉकी-टॉकी की बिक्री पर रोक

CCPA ने सुरक्षा कारणों से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर बिना लाइसेंस बिक रहे डिवाइसेज पर चिंता जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक रहे वॉकी-टॉकी (Walkie-Talkie) डिवाइसेज की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. यह कदम सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस संबंध में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर इन डिवाइसेज की बिक्री तत्काल बंद करने का आदेश दिया है.

CCPA ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया था, जिसके बाद भारत-पाक के बीच तनाव और भी गहरा गया है. ऐसे माहौल में CCPA ने बिना लाइसेंस बिक रहे वॉकी-टॉकी उपकरणों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. अथॉरिटी का कहना है कि इन डिवाइसेज को कोई भी आसानी से खरीद सकता है और इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बॉर्डर एरिया में सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है.

बिना लाइसेंस और वेरिफिकेशन हो रही थी बिक्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर वॉकी-टॉकी डिवाइसेज बिना किसी वैध लाइसेंस और वेरिफिकेशन के बेचे जा रहे थे. CCPA ने इन सभी वेबसाइट्स को न केवल तुरंत इन्हें हटाने का निर्देश दिया है, बल्कि भविष्य में बिना अनुमति ऐसे उत्पाद न बेचने की सख्त चेतावनी भी दी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर इस फैसले की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि बाजार में कई ऐसे डिवाइसेज उपलब्ध हैं जिनकी फ्रिक्वेंसी की जानकारी स्पष्ट नहीं है और यह पता नहीं चल पा रहा कि ये डिवाइस लाइसेंसशुदा हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बेहद जरूरी था. उनका कहना है कि ऐसी डिवाइसेज की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाकर सरकार ने एक बड़ा खतरा टाल दिया है. इस फैसले से न केवल गलत तत्वों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी सावधानी बरतने का संदेश जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

11 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago