✕

होम / बिजनेस / भारत-पाक तनाव पर अमेरिका की दूरी: सिर्फ कूटनीति की अपील, हस्तक्षेप से इनकार

भारत-पाक तनाव पर अमेरिका की दूरी: सिर्फ कूटनीति की अपील, हस्तक्षेप से इनकार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और "ऑपरेशन सिंदूर" के जवाब में अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस संघर्ष में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका ने चिंता जताई है, लेकिन स्पष्ट कर दिया है कि वह इस संघर्ष में हस्तक्षेप नहीं करेगा. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि यह मामला अमेरिका की जिम्मेदारी के दायरे में नहीं आता और वॉशिंगटन सिर्फ कूटनीतिक समाधान की अपील कर सकता है. आइए जानते हैं जेडी वेंसी ने इस मामले पर क्या कहा है?

अमेरिका की स्पष्ट चेतावनी: "हम युद्ध में नहीं पड़ेंगे"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेडी वेंस ने एक शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा, “भारत और पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देशों को अमेरिका नियंत्रित नहीं कर सकता. हम सिर्फ यह उम्मीद कर सकते हैं कि वे तनाव कम करें, लेकिन यह युद्ध हमारा मामला नहीं है और हम इसमें शामिल नहीं होंगे.” उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता यह है कि यह क्षेत्रीय तनाव किसी व्यापक युद्ध या परमाणु संघर्ष में न बदले. “हम कूटनीतिक माध्यमों से इस संकट को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं,” वेंस ने जोड़ा.

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब बुधवार सुबह भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को आत्मरक्षा का अधिकार बताते हुए उचित ठहराया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह हमला आतंक के खिलाफ था, न कि पाकिस्तान की जनता के खिलाफ.

अमेरिका का दोहरा संदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से अलग-अलग बातचीत की. उन्होंने दोनों देशों से तत्काल तनाव घटाने की अपील की. साथ ही पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा कि वह आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना बंद करे और इस पर ठोस कदम उठाए. रुबियो ने कहा, “हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान बातचीत करें और किसी भी तरह के सैन्य टकराव से बचें. समय आ गया है कि सभी पक्ष शांति के रास्ते को अपनाएं.”

बढ़ते टकराव की चेतावनी

7 मई को नियंत्रण रेखा (LoC) पर हुई भारी गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में 16 नागरिकों की मौत के बाद दोनों देशों के बीच टकराव और गहराता चला गया. इस परिस्थिति में अमेरिका ने मध्यस्थता की पेशकश करते हुए दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago