होम / बिजनेस / रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारतीय एक्सपोर्टर्स पर दिख रहा, US ने 'वीजा वेटिंग' का चला दांव!

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारतीय एक्सपोर्टर्स पर दिख रहा, US ने 'वीजा वेटिंग' का चला दांव!

आगरा के ट्रेड सेंटर में 7, 8 और 9 अक्टूबर, 2022 को Meet At Agra फेयर का आयोजन होने वाला है. इस फेयर का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे.

अभिषेक मेहरोत्रा 3 years ago

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की रणनीति से अमेरिका खुश नहीं है. उसका असर अब भारतीय एक्सपोर्टर पर साफ-साफ दिखने लगा है. अमेरिका भारतीय एक्सपोर्टर्स की अनदेखी कर रहा है. 14वें Meet At Agra फेयर से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस में AFMEC के अध्यक्ष पूरन डावर ने ये बातें कहीं.

भारतीय एक्सपोर्टर्स की नई समस्या क्या
पूरन डावर ने कहा कि कोविड काल के बाद भारत में व्यापार की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है. भारतीय व्यापारी पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश कर ही रहे थे कि अब उनपर रूस-यूक्रेन युद्ध का नकारात्मक असर दिखने लगा. इसे विस्तार से समझाते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय एक्सपोर्टर्स के पास अमेरिका से अच्छी-खासी डिमांड आ रही है. कई बार प्रोडक्ट की डील के लिए एक्सपोर्टर्स को अमेरिका जाने की भी जरूरत पड़ती है, पर वीजा को लेकर सबसे बड़ी दिक्कत उत्पन्न हो गई है."

अमेरिका ऐसे ले रहा बदला
पूरन डावर ने कहा, "भारतीय एक्सपोर्टर्स को अमेरिका के वीजा का अप्वाइंटमेंट ही नहीं मिल रहा. जो अप्वाइंटमेंट मिल रहा है, वो दो साल के बाद का मिल रहा है. यानी यदि कोई एक्सपोर्टर बिजनेस के सिलसिले में अमेरिका जाना चाहता है तो उसे वीजा के लिए 2024 का अप्वाइंटमेट मिल रहा है." इसके पीछे का कारण समझाते हुए पूरन डावर ने कहा, "अमेरिका को लगता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने यूक्रेन की जगह रूस का साथ दिया है. अमेरिका को भारत की यह बात पसंद नहीं है. खुले तौर पर वह इसे स्वीकारता नहीं है, लेकिन भारतीय व्यापारियों को प्रभावित कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है. इसी का नतीजा है कि जो भारतीय एक्सपोर्टर हैं, उन्हें वीजा का अप्वाइंटमेंट ही नहीं मिल पा रहा."

आने वाला समय भारत के लिए अच्छा
वहीं, AFMEC के उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि आने वाला टाइम स्पोर्ट्स कैटेगरी के शूज का है. उसी को ध्यान में रखते हुए हम आगे की तैयारी कर रहे हैं. इनके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन के एस राणा ने बताया कि पहले हिंदुस्तान की बड़ी-बड़ी कंपनियां बाटा, रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप, वॉलमर्ट आदि चीन से माल का आयात करती थी, परंतु अब इन्होंने चीन से माल का आयात बंद कर दिया है. अब वे सिर्फ भारत पर ही निर्भर हैं, इसलिए आने वाला समय भारत लिए बहुत अच्छा है.

Meet At Agra फेयर कब से कब तक
आपको बता दें कि आगरा के ट्रेड सेंटर में 7, 8 और 9 अक्टूबर, 2022 को Meet At Agra फेयर का आयोजन होने वाला है. इस फेयर का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे. इस दौरान 45 देशों के 250 से अधिक विजिटर्स फेयर में हिस्सा लेंगे. इस फेयर में लोगों को फुटवेयर ट्रेड में दुनिया की तकनीकी विकास की झलक देखने को मिलेगी. इस फेयर को लेकर इतना अधिक क्रेज है कि सभी स्टॉल्स दो महीने पहले ही बुक गए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago