होम / बिजनेस / Black Friday सेल के दौरान Amazon के कर्मचारियों ने किस बात का किया विरोध?

Black Friday सेल के दौरान Amazon के कर्मचारियों ने किस बात का किया विरोध?

UNI ग्लोबल द्वारा एक कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसे ‘अमेजन से भुगतान करवाइए’ का नाम दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की जानी मानी कंपनी अमेजन (Amazon) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि यूरोप में बहुत सी जगहों पर अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है और यह विरोध प्रदर्शन साल के सबसे व्यस्त शॉपिंग दिनों में से एक, ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) के दौरान किया गया था. 

क्या है पूरा मामला? 
ये वाकया यूरोप के बहुत से इलाकों में देखने को मिला है. UNI ग्लोबल द्वारा एक कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसे ‘अमेजन से भुगतान करवाइए’ का नाम दिया गया है. UNI ग्लोबल यूनियन का कहना है कि ब्लैक फ्राइडे से 30 से ज्यादा देशों में विरोध प्रदर्शन शुरू किये जाएंगे. आपको बता दें कि अमेरिका में थैंक्सगिविंग (Thanksgiving) के अगले दिन छुट्टी होती है और इसी दिन को ब्लैक फ्राइडे के नाम से जाना जाता है. क्योंकि यह भी एक तरह का पर्व ही है तो बहुत से रिटेल विक्रेता कीमत करके सेल को बढ़ावा देते हैं. फिलहाल यह सेल सोमवार तक जारी रहेगी. ब्लैक फ्राइडे के दिन अमेरिका में बड़ी-बड़ी दुकानों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. 

ब्लैक फ्राइडे का ट्रेंड
अमेरिका के साथ-साथ ब्लैक फ्राइडे का यह ट्रेंड पूरी दुनिया तक पहुंचा और अब यह ट्रेंड ऑनलाइन भी पहुंच चुका है. इस ट्रेंड को ऑनलाइन और ग्लोबल स्तर पर फैलाने में अमेजन (Amazon) ने काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आपको बता दें कि इस साल 17 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक मिलने वाली छुट्टियों पर डिस्काउंट की घोषणा की है. पिछले साल अमेजन की सबसे ज्यादा बिक्री के मामले में जर्मनी दूसरे नंबर पर था और जर्मनी में मौजूद ट्रेड यूनियन, वर्दी (Verdi) के अनुसार जर्मनी में 6 विभिन्न जगहों पर मौजूद केंद्रों के 2000 कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. 

कर्मचारियों को मिल रही है मजदूरी
इसके साथ ही ट्रेड यूनियन वर्दी (Verdi) ने यह भी बताया है कि Rheinberg में मौजूद गोदाम में 500 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और यह इस गोदाम के कुल कर्मचारियों की संख्या का 40% है और दूसरी तरफ लीप्जिग (Leipzig) नामक जगह पर मौजूद गोदाम में मौजूद कर्मचारियों की कुल संख्या का 20% हिस्सा ऐसा है जिसने प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ जर्मनी में मौजूद अमेजन के प्रवक्ता का कहना है कि बहुत ही छोटी संख्या में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है और कर्मचारियों को आवश्यक मजदूरी भी दी जा रही है.
 
यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: क्या आपके मनपसंद खिलाड़ियों को किया गया है रिटेन? यहां चेक करें लिस्ट!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

3 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

3 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.