होम / मीडिया सेंसेक्स / BBC पर एस जयशंकर ने अपनाया कड़ा रुख, UK विदेश सचिव को कही ये बात

BBC पर एस जयशंकर ने अपनाया कड़ा रुख, UK विदेश सचिव को कही ये बात

ब्रिटेन के विदेश सचिव, James Cleverly के साथ द्विपक्षीय मीटिंग में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा सभी संस्थाओं को देश के कानूनों का पालन करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनकम टैक्स विभाग द्वारा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया ब्रैंड, BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) पर किए गए सर्वेक्षण में सामने आई टैक्स समयाओं के मुद्दे पर बात करते हुए विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने एक ब्रिटिश नेता से मजबूती से कहा कि भारत में काम कर रही सभी संस्थाओं को देश से सम्बंधित कानूनों का पालन करना होगा. 


Young Professional Scheme’ की हुई शुरुआत
डॉक्टर जयशंकर के ऑफिस ने आज दिन की शुरुआत में ट्वीट कर बताया था कि ब्रिटेन के विदेश सचिव, James Cleverly के साथ द्विपक्षीय मीटिंग से सुबह की शुरुआत हुई है. आखिरी बार हमारे बीच हुई बातचीत के बाद से हमारे संबंधों की प्रगति को लेकर आज जांच की. विशेष रूप से ‘Young Professional Scheme’ की शुरुआत को ध्यान में रखा गया. ग्लोबल हालातों के साथ-साथ G20 के अजेंडा को लेकर अपने व्यूज भी एक दुसरे से साझा किये हैं. 


जनवरी में BBC के ऑफिस पर पड़ी थी रेड
जनवरी में टैक्स की जांच करने के लिए दिल्ली और मुंबई में स्थित BBC के कार्यालयों पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया था. BBC के कार्यालयों में जांच करने का यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बनायी गयी विवादित डॉक्युमेंट्री को बैन करने के कई हफ्तों बाद सामने आया था. 14 फरवरी को शुरू होने के बाद इस सर्वेक्षण की जांच पूरे 59 घंटों तक चली थी. सर्वेक्षण का हिस्सा होने के नाते इनकम टैक्स विभाग ने पैसों के लेन-देन, कंपनी के स्ट्रक्चर और अन्य जानकारी के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी. मामले में सबूत इकट्ठा करने के लिए IT विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाटा भी कॉपी किया था. 


कुछ ऐसी थी BBC की प्रक्रिया
इनकम टैक्स विभाग द्वारा सर्वेक्षण किये जाने पर तब BBC ने कहा था कि, कंपनी जांच में पूरी तरह से इनकम टैक्स विभाग का सहयोग करेगी. आगे BBC ने कहा – हमारा स्टाफ पूरी तरह जांच का सपोर्ट कर रहा है. कुछ लोगों से बहुत लम्बी पूछताछ की गयी है और कुछ को देर रात तक रुकना भी पड़ा है. हमारे स्टाफ का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है. 
 

यह भी पढ़ें: बैंकिंग की बढ़ती चादर में आप भी पसार सकते हैं अपनी इन्वेस्टमेंट के पांव

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1 week ago

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

50 minutes ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

18 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

32 minutes ago

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

15 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

15 hours ago