होम / बिजनेस / Alibaba से मिला झटका क्या Paytm के लिए अच्छा साबित होगा?

Alibaba से मिला झटका क्या Paytm के लिए अच्छा साबित होगा?

Paytm के शेयरों में गुरुवार को अच्छी-खासी गिरावट आई थी, लेकिन अब उसमें तेजी का रुख देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) में चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने अपनी आधी हिस्सेदारी बेच दी है. सितंबर आखिर तक अलीबाबा की Paytm में 6.26 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसमें से उसने 3.1 प्रतिशत ब्लॉक डील के जरिए बेच दी है. इस खबर के आम होते ही Paytm के शेयर करीब 9 फीसदी लुढ़क गए थे. हालांकि, फिलहाल इनमें तेजी का रुख है.   

सॉफ्टबैंक ने भी किया था ऐसा
अलीबाबा ने 2,59,930 शेयर 535.90 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 13.93 करोड़ रुपए में बेचे हैं. हालांकि, अलीबाबा समूह की कंपनी एंट फाइनेंशियल ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी है. उसकी कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी हुई है. इससे पहले अलीबाबा ने Bigbasket और Zomato में भी अपनी हिस्सेदारी बेची थी. इससे पहले सॉफ्टबैंक ने 17 नवंबर 2022 को एक ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम में करीब 2.9 करोड़ शेयर बेच दिए थे. सॉफ्टबैंक की Paytm में लगभग 12.9% की हिस्सेदारी थी, जिसमें से 4.5 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी ने बेच दी थी.

क्या कंपनी को मिलेगा फायदा?
खबर लिखे जाने तक Paytm के शेयर करीब 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 560.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. यानी अलीबाबा के हिस्सेदारी बेचने से जो झटका लगा था, उससे अब कंपनी के शेयर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अलीबाबा का साथ छूटना Paytm के लिए अच्छा साबित हो सकता है. दरअसल, Paytm पर चीनी कंपनी होने का ठप्पा लगता रहा है, क्योंकि उसमें अलीबाबा का काफी हिस्सेदारी थी. अब जब अलीबाबा की हिस्सेदारी कम हो गई है, तो उससे एक अलग संदेश जाएगा जिसका फायदा कंपनी को मिल सकता है.

हाथ लगी थी निराशा 
ब्लॉक डील के बाद आई 9 फीसदी की गिरावट के बाद पेटीएम के शेयरों का संभालना इसी तरफ इशारा कर रहा है. बता दें कि One97 Communications का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था. इस आईपीओ में लोगों ने जमकर निवेश किया था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. पेटीएम के एक शेयर का इश्यू प्राइज 2,150 रुपए था और आज इसकी कीमत 560.50 रुपए रह गई है. यानी हर शेयर पर इन्वेस्टर्स को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

10 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

10 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago