होम / बिजनेस / एयर इंडिया के महाराजा को मिला आराम, कुछ ऐसा है नया लोगो!

एयर इंडिया के महाराजा को मिला आराम, कुछ ऐसा है नया लोगो!

बॉबी कूका 35 सालों से ज्यादा समय तक एयर इंडिया के साथ थे और एयरलाइन के महाराजा लोगो के लिए भी उन्हें ही श्रेय दिया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैसे तो भारत में पहले ही महाराजाओं के युग का अंत हो चुका था लेकिन एक महाराज ऐसे भी थे जो आजादी के बाद भी भारत में बने हुए थे और एक समय पर भारतीय हवाओं पर इन्हीं का राज होता था. हम एयर इंडिया (Air India) के महाराजा लोगो बात कर रहे हैं, जिसका श्रेय भारत के पहले मार्केटिंग जीनियस कहे जाने वाले बॉबी कूका (Bobby Kooka) को दिया जाता है.

महाराजा और एयर इंडिया
इससे पहले कि हम एयर इंडिया के पुराने लोगो, नए लोगो और अन्य चीजों पर बात करें आइए महाराजा लोगो के इतिहास के बारे में थोड़ी से बात कर लेते हैं. बॉबी कूका 35 सालों से ज्यादा समय तक एयर इंडिया के साथ थे और एयरलाइन के महाराजा लोगो के लिए भी उन्हें ही श्रेय दिया जाता है. एयर इंडिया की शुरुआत 1946 में हुई थी और महाराजा लोगो भी तभी से एयरलाइन का अभिन्न हिस्सा था. आपको बता दें कि 1946 में शुरुआत हो जाने के बावजूद एयर इंडिया की पहली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट 16 मई 1948 को मुंबई में लैंड हुई थी. 

एयर इंडिया और टाटा
हाल ही में एयर इंडिया और टाटा का मर्जर हुआ जिसके बाद बॉबी कूका के महाराजा को आराम दे दिया गया. टाटा और एयर इंडिया के मर्जर के बाद एयरलाइन में बहुत से छोटे-बड़े बदलावों की शुरुआत हुई और महाराजा लोगो को हटाने का निर्णय भी इन्हीं बदलावों के परिणाम के रूप में सामने आया. अब हाल ही में टाटा संस (Tata Sons) और एयर इंडिया के चेयरमैन N Chandrasekaran और एयर इंडिया के CEO Campbell Wilson द्वारा एयरलाइन के नए लोगो से पर्दा हटा दिया गया है. 

एयर इंडिया की पहचान
एयर इंडिया को महाराजा लोगो की वजह से ही जाना जाता था. ऐसे में बहुत से लोग उत्सुक थे कि आखिर अब एयर इंडिया का नया लोगो क्या होगा? एयर इंडिया के CEO Campbell Wilson ने इस मौके पर कहा कि महाराजा को अलविदा कहने कि सभी खबरें कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ाकर पेश की जा रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महाराजा को एक ज्यादा बेहतर अवतार में भारतीय घरेलु फ्लाइट्स में इस्तेमाल किया जाएगा और विदेशों के लिए कुछ कोई और लोगो बनाया जाएगा क्योंकि भारत के बाहर ज्यादातर लोग महाराजा का मतलब नहीं समझ पाते. 

कैसा दिखता है नया लोगो?
एयर इंडिया का नया लोगो एयर इंडिया के मशहूर झरोखों के साथ मिलता है और साथ ही इस लोगो में विस्तारा (Vistara) के पर्पल रंग और एयर इंडिया के लाल और सफेद रंग को भी शामिल किया गया है. एयर इंडिया के चेयरमैन N Chandrasekaran ने इस मौके पर कहा कि एयर इंडिया का यह नया लोगो असीमित मौकों, प्रगति और विश्वास का प्रतीक है. आपको बता दें कि इस साल के अंत तक नए एयरबस 350 विमानों को एयर इंडिया में शामिल किया जाएगा और एयर इंडिया का नया लोगो पहली बार इन्हीं विमानों पर देखने को मिलेगा. 
 

यह भी पढ़ें: Wipro के बोर्ड में शामिल हुआ ये नया चेहरा, इंडिपेंडेंट डॉयरेक्‍टर के रूप में हुई नियुक्‍ती 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

18 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

11 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

14 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago