✕

होम / बिजनेस / AIr India ने इन कर्मचारियों की सैलरी और पोस्‍ट में किया बदलाव 

AIr India ने इन कर्मचारियों की सैलरी और पोस्‍ट में किया बदलाव 

कंपनी ने सैलरी और पोस्‍ट में हुए इन बदलावों के साथ एक सर्कुलर भी जारी किया है जो कहता है कि इसके साथ-साथ कर्मचारियों की परफॉरमेंस को लेकर भी आंकलन किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार से टाटा के पास आने के बाद फ्लाइंग स्‍टॉफ की सैलरी की समीक्षा करने के बाद अब एयर इंडिया ने शुक्रवार को अपने भारत स्थित नॉन-फ्लाइंग स्‍टॉफ के वेतन और पोस्‍ट में बड़ा बदलाव किया है. ये करने के पीछे कंपनी का मकसद उन्‍हें मार्केट के अनुरूप सैलरी पर लाना है, जिससे एयरलाइन की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सके. 

कितने लोगों को मिलेगा इसका फायदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में एयर इंडिया में कुल लगभग 16,000 कर्मचारी हैं इनमें 7,000 नॉन-फ्लाइंग स्‍टॉफ है जबकि 9,000 पायलट और केबिन क्रू जैसे फ्लाइंग सदस्य हैं. कंपनी ने अप्रैल में फ्लाइंग स्टाफ की सैलरी में बदलाव किया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि प्रत्येक भूमिका की बारीकी से आंकलन करने के बाद ही ये बदलाव किए गए हैं.  उन्‍होंने कहा कि हमने इसे बाहरी कंपनियों के मुकाबले बेंचमार्क किया है ताकि ग्रेड और संबंधित मुआवजा बाजार मानकों के अनुरूप हो. कंपनी ने इसके साथ ही परफॉरमेंस-लिंक्‍ड वेरिएबल फीचर पेश किया है जिसका मकसद कर्मचारियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाना है. ये कंपनी और कर्मचारी के परफॉरमेंस से सीधा जुड़ा रहेगा. 

कब से होगा लागू 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की ओर से जो बदलाव किए गए हैं वो रिवाइज्‍ड सैलरी स्‍ट्रक्‍चर और पोस्‍ट 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे. टाटा समूह ने 8 अक्टूबर, 2021 को सरकार से एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीती थी. समूह ने 27 जनवरी, 2022 को एयरलाइन का अधिग्रहण कर लिया. विल्सन के संदेश के बाद, एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें नई भूमिकाओं और पोस्‍ट को ज्‍यादा जवाबदेह और ज्‍यादा स्‍पष्‍टता प्रदान करने और कर्मचारियों की परफॉरमेंस को सुधारने के मकसद से डिज़ाइन किया गया है. इससे हमारे कर्मचरियों हमारे कर्मचारियों की ग्रोथ और उन्नति होगी. त्रिपाठी ने कहा कि पुराने और नए ग्रेड ढांचे के बीच बिल्कुल कोई समानता या संबंध नहीं है.

किन्‍हें नहीं मिलेगा इस बदलाव का फायदा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार त्रिपाठी ने कहा कि 8 अक्टूबर, 2021 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच शामिल होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी. जो कर्मचारी निजीकरण से पहले शामिल हुए हैं उनका वेतन अब कंपनी की लागत (सीटीसी) के तहत रहेगा. बोनस उनके प्रदर्शन से जुड़ा रहेगा. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को नए संगठन ढांचे में कोई भूमिका नहीं सौंपी गई है, उन्हें नया मुआवजा नहीं मिलेगा. उन्‍होंने साफ करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है, उन्हें संशोधित रोजगार अनुबंध और मुआवजा भी नहीं मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

9 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

11 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

7 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

7 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago