होम / बिजनेस / Air India Express की सेवा का होगा विस्तार, इन 6 रूट पर शुरू होगी डेली फ्लाइट्स

Air India Express की सेवा का होगा विस्तार, इन 6 रूट पर शुरू होगी डेली फ्लाइट्स

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए एक योजना बनाई है. कंपनी डोमेस्टिक मार्केट में 6 नए रूट्स पर डेली सर्विस शुरू करने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास जाने के बाद से एअर इंडिया (Air India) लगातार अपनी हवाई सेवाओं का विस्तार कर रही है. इसी कड़ी में अब एयर इंडिया की ही सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस ने डोमेस्टिक मार्केट में 6 नए रूट्स पर अपनी डेली फ्लाइट सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. ये फ्लाइट्स चेन्नई के कई शहरों से सीधे जुड़ेगी. तो आइए जानते हैं ये नए रूट्स किन शहरों से जुड़ेंगे और इनका टाइम टेबल क्या होगा?

इन शहरों में शुरू होगी सेवा
एयर इंडिया ने जानकारी दी कि उसकी ये नई 6 फ्लाइट सर्विस के अंतर्गत डोमेस्टिक फ्लाइट में जहां चेन्नई से 3 नई फ्लाइट्स शुरू की गई हैं. वहीं, कोलकाता से 2 और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर 1 सर्विस शुरू की गई है. ये नई फ्लाइट सर्विस 12 अगस्त से शुरू हुई हैं. आपको बता दें, एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ानें चालू होने से चेन्नई कई शहरों से सीधे जुड़ जाएगा और कंपनी के सर्विस नेटवर्क का विस्तार होगा. कंपनी चेन्नई-भुवनेश्वर, चेन्नई-बागडोगरा और चेन्नई-तिरुवनंतपुरम के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है. इसके अलावा कोलकाता-वाराणसी, कोलकाता-गुवाहाटी और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर भी डेली फ्लाइट्स शुरू की गई हैं.

शारजहां के लिए सीधी उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने डोमेस्टिक के अलावा नई इंटरनेशनल फ्लाइट का भी ऐलान किया है. एयरलाइन इंदौर और शारजाह को जोड़ने वाली, सप्ताह में 4 बार सीधी उड़ानें (डायरेक्टर फ्लाइट्स) शुरू की जा रही हैं. एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर आप इस फ्लाइट की बुकिंग कर सकते हैं. एयरलाइन तमिलनाडु की राजधानी को 10 डेस्टिनेशन - बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम से सीधे जोड़ती है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दम्मम, कुवैत और सिंगापुर से भी जोड़ती है. साथ ही यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के 24 गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है.

इसलिए शुरू हुए नए रूट्स
टाटा ग्रुप की एक अन्य एयरलाइन एयरएशिया इंडिया के एअर इंडिया एक्सप्रेस में विलय की प्रक्रिया चल रही है. इसलिए भी कई रूट पर फ्लाइट सर्विस बाधित हुई है, जिसकी कमी एअर इंडिया एक्सप्रेस नए रूट पर सर्विस शुरू करके कर रही है. आपको बता दें, टाटा समूह की इकाई एअर इंडिया एक्सप्रेस 82 विमानों के बेड़े के साथ 380 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करती है. इनमें 54 बोइंग 737 और 28 एयरबस ए 320 विमान शामिल हैं.

ये है फ्लाइट्स का टाइम-टेबल

• कोलकाता-वाराणसी की उड़ान सुबह 7:40 बजे रवाना होकर 9:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान वाराणसी से सुबह 9.40 बजे से रवाना होकर 11.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
• कोलकाता-गुवाहाटी उड़ान दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और 1.25 बजे गुवाहाटी में उतरेगी, जबकि वापसी की उड़ान गुवाहाटी से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और रोजाना शाम 4.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
• चेन्नई-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जहां पहले दो साप्ताहिक उड़ानें थीं, एयरलाइन ने अब एक अतिरिक्त दैनिक सेवा शुरू की है, जिससे कुल उड़ानों की संख्या सप्ताह में नौ हो गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

16 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

16 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago