✕

होम / बिजनेस / Adani और MG Motor India के बीच हुआ करार, इस क्षेत्र में साथ मिलकर करेंगे काम

Adani और MG Motor India के बीच हुआ करार, इस क्षेत्र में साथ मिलकर करेंगे काम

अडानी टोटल गैस की सहायक कंपनी अडानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड ने इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एमजी मोटर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट यानी ई-मोबिलिटी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अडानी ग्रुप की कोशिश है कि वह इस सेक्टर में अपने दखल को बढ़ाए. इसलिए अडानी ग्रुप इस सेगमेंट में फ्लीट ऑपरेशन से लेकर चार्जिंग सॉल्युशंस की दिशा में काम कर रहा है. अदाणी टोटल गैस की सहायक कंपनी अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (Adani TotalEnergies) ने भारत में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) के साथ एक एमओयू साइन किया है.

तेजी से विकसित होगा ईवी इकोसिस्टम

इस डील के बाद से जब दोनों कंपनियां साथ में काम करेंगी तो देश में तेजी से विकसित हो रहे ईवी इकोसिस्टम के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन्स और भारत में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए वैल्यू ऐडेड सर्विसेज विकसित करेगा. इस डील को लेकर दोनों कंपनियों का कहना है कि कंपनियों का लक्ष्य एक मजबूत और कुशल चार्जिंग बुनियादी ढांचा बनाने में मदद करना है. इसके लिए, अदाणी चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करेगा और एमजी डीलरशिप पर CC2 60 किलोवाट डीसी चार्जर स्थापित करेगा. 

मील का पत्थर साबित होगी साझेदारी

एटीजीएल (Adani TotalEnergies) के ईडी और सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि दुनिया अधिक टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपना रही है और इलेक्ट्रिक वाहन इस बदलाव में सबसे आगे हैं. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए अडानी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड और एमजी मोटर इंडिया की साझेदारी एक मील का पत्थर साबित होगी और यह भारत के ऊर्जा बदलाव को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह साझेदारी कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देने में योगदान देगा. 

Happy Birthday : नेट वर्थ में फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का करेंगे निर्माण

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि एमजी कार्बन न्यूट्रैलिटी, सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन मोबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है. यह रणनीतिक साझेदारी सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करके ईवी के क्षेत्र में एक क्रांति लाने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है. इस संयुक्त तालमेल का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए सशक्त बनाना है.

मोबाइल एप्लिकेशन पर भी होगा काम

दोनों कंपनियां एक मोबाइल एप्लिकेशन पर भी काम करने की योजना बना रही हैं जो कि ग्राहकों के आसान एक्सेस, यूजर ऑथेंटिकेशन, चार्जिंग और बिलिंग सिस्टम जैसे कामों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया करा सकें. ये पार्टनरशिप ग्राहकों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे की आपूर्ति, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन और मेनटिनेंस सहित एक व्यापक समाधान मुहैया कराएगी. दो कंपनियां इंटीग्रेटेड पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाने का संभावनाओं पर भी काम करेंगी. API की मदद से इस बात पर भी काम किया जाएगा कि चार्जिंग स्टेशनों को एकीकृत कैसे किया जा सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

25 minutes ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

40 minutes ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

57 minutes ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

1 hour ago

RBI ने Emirates NBD की भारतीय शाखाओं के RBL बैंक में विलय को दी मंजूरी, 1 दिसंबर से होगा लागू

यूएई के बैंक Emirates NBD की तीन भारतीय शाखाएं RBL बैंक के नेटवर्क का हिस्सा बनेंगी, भारतीय बैंक में करीब 3 अरब डॉलर के निवेश का है प्रस्ताव

3 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

57 minutes ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

25 minutes ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

40 minutes ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

1 hour ago

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

4 hours ago