✕

होम / बिजनेस / RBI की कार्रवाई का ऐसा हुआ असर, बिखर गए इस कंपनी के शेयर; निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग

RBI की कार्रवाई का ऐसा हुआ असर, बिखर गए इस कंपनी के शेयर; निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग

नियमों के उल्लंघन के चलते रिजर्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनेंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के बाद से आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयरों में सुनामी आई हुई है. कंपनी के शेयर बाजार खुलने के बाद से लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वैसे तो आज पूरे शेयर बाजार में ही गिरावट है, लेकिन IIFL के शेयरों की गिरावट इतनी बड़ी है कि निवेशकों के चेहरे का रंग उड़ गया है. बता दें कि RBI ने आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्‍ड लोन बांटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. 

5 दिनों में इतना लुढ़का
RBI की कार्रवाई के चलते आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को कंपनी के शेयरों में अच्छी-खासी नरमी आई थी और आज यानी बुधवार को इसके बुरे हाल हैं. दोपहर डेढ़ बजे के आसपास तक कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत के लोअर सर्किट में उलझे हुए थे. 382.20 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में 34.38% लुढ़क चुका है. शेयरों का हाल देखकर इसमें पैसा लगाने वालों के चेहरे का रंग उड़ गया है.  

ये भी पढ़ें - Reliance और Rihanna के खास कनेक्शन की आपको है खबर? इस तरह जुड़ा है रिश्ता

जेफरीज ने घटाई रेटिंग 
इस बीच, खबर है कि विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयरों को डाउनग्रेड कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस ने इसकी रेटिंग कम करते हुए होल्ड (Hold) कर दी है. साथ ही इसका टार्गेट प्राइज 765 रुपए से घटाकर 435 रुपए कर दिया है. जेफरीज का मानना है कि गोल्ड लोन पर रोक लगने से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ेगा. लीडिंग फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर आईआईएफएल फाइनेंस कई तरह के लोन और गिरवी पर कर्ज की सुविधा मुहैया कराती है. आरबीआई की तरफ से कार्रवाई को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि नियामकीय पर्यवेक्षण के दौरान सोना गिरवी रखकर कर्ज देने में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. हालांकि, RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईआईएफएल फाइनेंस अपने मौजूदा कर्जों का कलेक्‍शन और वसूली प्रक्रिया के जरिए गोल्‍ड लोन पोर्टफोलियो को जारी रख सकती है.

यहां भी चला RBI का चाबुक
इसी तरह, RBI ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) पर भी बड़ी कार्रवाई की है. रिजर्व बैंक ने JMFPL को तत्काल प्रभाव से शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक दिया है. इसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO पर लोन की मंजूरी और वितरण भी शामिल है. साथ ही RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि जेएम फाइनेंशियल सामान्य कलेक्शन और वसूली प्रक्रिया के जरिए मौजूदा लोन अकाउंट्स से जुड़ी गतिविधियां जारी रख सकती है. RBI ने कहा है कि वित्तीय JMFPL के लोन प्रोसेस में कुछ गंभीर कमियां देखने के बाद यह कार्रवाई की गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.