✕

होम / बिजनेस / सार्वजनिक विरोध के बाद रेडिको खेतान ने ‘TRIKAL’ व्हिस्की ब्रांड वापस लिया

सार्वजनिक विरोध के बाद रेडिको खेतान ने ‘TRIKAL’ व्हिस्की ब्रांड वापस लिया

रेडिको खेतान का ‘त्रिकाल’ ब्रांड वापस लेना यह दर्शाता है कि बड़ी कंपनियाँ अब सार्वजनिक भावना की अहमियत समझ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) कंपनियों में से एक, रेडिको खेतान (Redico Khaitan) ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड ‘त्रिकाल’ (trikal) को बाजार से वापस लेने की घोषणा की है. यह निर्णय उस व्यापक आलोचना के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया कि ब्रांड का नाम धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करता है. वहीं, कंपनी ने ‘त्रिकाल’ का अर्थ बताते हुए एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि कुछ लोगों ने इस नाम को शराब के ब्रांड के लिए अनुचित और भारतीय परंपराओं के प्रति असम्मानजनक बताया है.

कंपनी ने दिखाई संवेदनशीलता

कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा 'त्रिकाल' नाम संस्कृत से लिया गया है और यह तीन कालों, भूत, वर्तमान और भविष्य का प्रतीक है. यह हमारे उस विश्वास को दर्शाता है जिसमें हम भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए नवाचार और प्रगति की ओर भी अग्रसर होना चाहते हैं. यह केवल एक नाम नहीं है, बल्कि भारत की शाश्वत आत्मा और कारीगरों की प्रतिभा को सम्मान देने का प्रयास है.” हालांकि ब्रांड का उद्देश्य सांस्कृतिक श्रद्धांजलि देना था, कंपनी ने जनता की भावनाओं को प्राथमिकता देते हुए इसे बाजार से हटाने का फैसला किया.

यह केवल व्यावसायिक नहीं, सम्मान का निर्णय

बयान में इस निर्णय को केवल व्यावसायिक नहीं बल्कि संवेदनशील और नैतिक बताया गया. कंपनी ने कहा “यह सिर्फ एक व्यापारिक निर्णय नहीं है, यह सम्मान, आत्ममंथन और हमारी जनता और देश की भावनाओं के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है.” कंपनी ने कहा “हम इस भूमि से जन्मे हैं, इसकी जनता ने हमें बनाया है और हम इसकी सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम हर उस आवाज़ का सम्मान करते हैं जो हमारी साझी पहचान के लिए उठती है.”

भारतीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

कंपनी ने बताया कि “एक जिम्मेदार और संवेदनशील संगठन के रूप में, हमने ब्रांड से जुड़े उठे सवालों के बाद ‘त्रिकाल’ को बंद करने का फैसला किया है.” रेडिको खेतान की यह पहल उन दुर्लभ उदाहरणों में से है जहाँ किसी कंपनी ने व्यावसायिक लाभ से ऊपर जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago