होम / बिजनेस / अब Jio Financial Services में मजबूत होगा निवेशकों का विश्वास!

अब Jio Financial Services में मजबूत होगा निवेशकों का विश्वास!

रिलायंस ने हाल ही में अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग किया था, जिससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अस्तित्व में आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services- JFSL) में LIC के बाद मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने भी भरोसा जताया है. इस फंड ने कंपनी के 3.72 करोड़ शेयर खरीदे हैं. जियो फाइनेंशियल की इसी हफ्ते शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का शेयर लोअर सर्किट के भंवर में फंस गया था. 4 दिन तक लगातार जियो फाइनेंशियल के शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट में फंसे रहे, शुक्रवार को इनमें तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मुकेश अंबानी की इस कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी के उछाल के साथ 221.60 रुपए पर बंद हुआ.  

इतने करोड़ में हुई डील
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में पहले LIC और अब मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) के इन्वेस्टमेंट से आम निवेशकों में विश्वास जागेगा. लगातार खराब शुरुआत के बाद सामान्य निवेशक जियो फाइनेंशियल में निवेश को लेकर आशंकित थे. मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट के जरिए कंपनी की 3.72 करोड़ शेयर खरीदे हैं और इसके लिए 754 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. इस प्रकार, रिलायंस की इस कंपनी में मोतीलाल ओसवाल की हिस्सेदारी 0.6 प्रतिशत हो गई है. 

LIC को ऐसी मिली हिस्सेदारी
इससे पहले, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) में 6.66% हिस्सेदारी हासिल की थी. जियो फाइनेंशियल के अलावा 30 जून तक LIC के पास रिलायंस की भी 6.49 फीसदी हिस्सेदारी है. LIC ने डीमर्जर प्रोसेस के जरिए JFSL में स्टेक हासिल किया है. बता दने कि LIC ने गौतम अडानी की कंपनियों में भी बड़ा निवेश किया हुआ है. अडानी पोर्ट्स में LIC का 14,463 करोड़, अडानी एंटरप्राइजेज में 12782 करोड़, अंबुजा सीमेंट में 5337 करोड़ रुपए, ACC में 2189 और अडानी ग्रीन एनर्जी में उसने 2123 करोड़ रुपए का निवेश किया है. माना जा रहा है कि LIC और मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के JFSL में निवेश से कंपनी को सामान्य निवेशकों में विश्वास जागृत करने में मदद मिलेगी.

क्यों आ रही थी गिरावट?
बाजार पर नजर रखने वालों का मानना है कि इंस्टीट्यूशनल और पैसिव फंड्स की भारी बिकवाली के कारण जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट आई थी. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 28 अगस्त को AGM होनी है, इसमें कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई घोषणाएं कर सकते हैं. AGM में ही जियो फाइनेंशियल की बिजनेस स्ट्रैटजी का खुलासा भी हो सकता है. इस वार्षिक आम बैठक के बाद कंपनी के शेयरों का रुख क्या रहता है, ये देखने वाली बात होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago