✕

होम / बिजनेस / DY CEO के बाद अब IndusInd Bank के CEO का इस्तीफा, शेयर में आई गिरावट

DY CEO के बाद अब IndusInd Bank के CEO का इस्तीफा, शेयर में आई गिरावट

CEO सुमंत कथपालिया और Dy CEO के अचानक इस्तीफों ने IndusInd बैंक के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए. डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में जांच और RBI की सख्ती ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के एमडी और सीईओ सुमंत कथपालिया के तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने के बाद बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. बता दें, इससे पहले 28 अप्रैल को इंडसइंस बैंक के डिप्टी CEO अरुण खुराना ने भी अपना पद छोड़ दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, "बैंक की ओर से डेरिवेटिव ट्रेड्स की गलत अकाउंटिंग किए जाने के चलते प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) पर नकारात्मक असर पड़ा है.

इस्तीफे की वजह: डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथपालिया ने यह इस्तीफा डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग विसंगतियों की चल रही जांच के चलते 'मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी' लेते हुए दिया. बता दें कि आरबीआई ने उनके कार्यकाल को केवल 1 साल के लिए बढ़ाया था, जबकि बैंक 3 साल का विस्तार चाहता था. 

कमिटी ऑफ एक्जीक्यूटिव्स संभालेगी कमान

भारतीय रिजरिव बैंक (RBI) के हस्तक्षेप के बाद बैंक ने एक अंतरिम समाधान के तौर पर तीन महीने के लिए या नए सीईओ के आने तक के लिए "कमिटी ऑफ एक्जीक्यूटिव्स" का गठन किया है. यह समिति बैंक के संचालन को संभालेगी. वहीं, ब्रोकरेज फर्म MK Global ने इंडसइंड बैंक की रेटिंग को घटाकर 'Reduce' कर दिया है और टारगेट प्राइस ₹800 से घटाकर ₹725 तय किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉप मैनेजमेंट के इस्तीफों से बैंक के बिजनेस में बाधा और डिपॉजिट में गिरावट का खतरा बढ़ गया है. साथ ही, एसेट क्वालिटी पर भी दबाव पड़ सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नए सीईओ की नियुक्ति में 3 से 6 महीने तक की देरी हो सकती है. साथ ही, संभावना है कि आरबीआई किसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकर को सीईओ नियुक्त कर सकता है, जैसा कि बंधन बैंक के मामले में हुआ था.

एक साल में 45% तक गिरा

बुधवार सुबह खबर लिखे जाने तक बैंक का शेयर करीब1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ  825.00 पर ट्रेड कर रहा था. बता दें, इस साल अब तक शेयर में 15% से अधिक की गिरावट आ चुकी है, वहीं, पिछले छह महीनों में इसमें 22% और बीते एक साल में 45% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, हाल के एक महीने में शेयर ने 20% की रिकवरी दिखाई है. एमके ग्लोबल के अनुसार, बैंक में चल रही मैनेजमेंट अस्थिरता और नए सीईओ को लेकर अनिश्चितता के चलते वर्तमान में इसमें निवेश जोखिम भरा हो सकता है. हालिया तेजी के बावजूद लंबी अवधि के लिए जोखिम बने हुए हैं. निवेशकों को आरबीआई की गतिविधियों, नए सीईओ की नियुक्ति और बाजार के वॉल्यूम व सेंटिमेंट्स पर नज़र रखनी चाहिए. निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना उचित होगा.

(डिस्क्लेमर: यह खबर केवल आपको सूचना देने के उद्देश्य से लिखी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं और BW हिन्दी आपको किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

4 hours ago

बड़ी खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

20 hours ago