होम / बिजनेस / आखिर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने क्‍यों कहा.. वफा खुद से नहीं होती, खता EVM की कहते हो

आखिर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने क्‍यों कहा.. वफा खुद से नहीं होती, खता EVM की कहते हो

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि EVM 100 प्रतिशत सही है. हमने इसको बेहतर बनाने के लिए कई और प्रयास किए हैं.तीन बार इसका मॉक टेस्‍ट किया जाता है.  

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

शनिवार को हुई चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार की शेरो शायरी को लेकर भी खासी चर्चा में रही. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने ईवीएम को लेकर जो शेर पढ़ा उसने सभी का दिल जीत लिया. उन्‍होंने पूरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई शेर पढ़े जिस पर उन्‍हें मीडियाकर्मियों की भरपूर तालियों से अभिवादन मिला.

EVM पर CEC की शायरी ने जीता सबका दिल 
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि ईवीएम ही जिसके कारण कई छोटी पार्टियां आज अस्तित्‍व में आई हैं. जो बैलेट पेपर के दौर में अस्तित्‍व में नहीं आ पाई थी. सभी ईवीएम को तीन बार मॉक पोल होता है. कैंडीडेट के सामने में होता है. हमने अब तक ईवीएम को लेकर आए 40 केसों को लेकर एक किताब भी बनाई है. जो भी एक्‍सपर्ट बनता है वो इसे पढ़ने का कष्‍ट्र करें. ये किताब हमारी वेबसाइट पर है. हमने इसमें चार्ट भी लगाया कि कितनी बार ईवीएम ने सत्‍ता में रहने वाली पार्टियों को बदल दिया है. उन्‍होंने कहा कि मुझे पता था ये सवाल जरूर आएगा. इसलिए मैने पर कुछ लिखने का प्रयास किया है. 

अधूरी हसरतों का इलजाम, हर बार हम पर लगाना सही नहीं
वफा खुद से नहीं होती, खता EVM की कहते हो

उन्‍होंने कहा कि 100 प्रतिशत सही हैं. हम जानते हैं कि पिछले दो सालों में हमने कई स्‍तर पर बदलाव किए हैं. एक एक ईवीएम की नंबर जो जिस बूथ पर जा रही है, वो कैंडीडेट को दिया जाएगा. इसलिए इसमें कोई समस्‍या नहीं है. 

MCC पर क्‍या बोले CEC? 
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में किसी पर कार्रवाई होने और किसी पर कार्रवाई न होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि आप पिछले 8 से 10 चुनावों में जो आरोप हमारे पास आए हैं उन सबको पढि़ए, उनके नोटिस को देखिए जो हमने दिए हैं, उसमें जहां जहां कोई भी उल्‍लंघन होता हो उसमें नोटिस का जवाब आने के बाद भी ये जरूरी नहीं है कि हमने सबमें कार्रवाई की हो. अगर किसी के भी खिलाफ केस बनेगा अब वो भले ही स्‍टार कैंपेनर हो हम उसमें चुप नहीं बैठेंगे हम कार्रवाई करेंगे. 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के विजिट से चर्चा में आए इस राज्‍य में 15 रुपये तक कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago