✕

होम / बिजनेस / Airtel के बाद Jio ने भी Space X से मिलाया हाथ, भारत लाएंगे Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट

Airtel के बाद Jio ने भी Space X से मिलाया हाथ, भारत लाएंगे Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट

Jio ने Elon Musk की कंपनी SpaceX के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इसके तहत जियो भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने पर काम करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Jio ने Elon Musk की SpaceX के साथ साझेदारी का ऐलान किया है. इसके तहत Jio Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को भारत में पेश करेगी. इससे पहले Airtel ने भी SpaceX के साथ इसी तरह की साझेदारी का ऐलान किया था. बता दें कि स्टारलिंक ने भारत में अपनी सर्विस शुरू करने के लिए आवेदन किया हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी को हरी झंडी मिल सकती है. 

Starlink को मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगी सर्विस

भारत में स्टारलिकं को मंजूरी मिलने के बाद जियो या एयरटेल मस्क की कंपनी की सर्विस भारत में शुरू कर पाएंगे. ताजा साझेदारी के तहत जियो और स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाओं को विस्तार देने के लिए एक-दूसरे की मदद करेंगी. एयरटेल की तरह जियो भी स्टारलिंक के प्रोडक्ट्स अपने रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स में उपलब्ध करवाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो के फिजिकल स्टोर्स में स्टारलिंक के उपकरण उपलब्ध होंगे और कंपनी कस्टमर सर्विस इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए कस्टमर सर्विस भी मुहैया कराएगी.

कंपनी ने अपने बयान में कही यह बात

रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओम्मेन ने कहा कि हर भारतीय को किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की एक्सेस देना जियो की प्राथमिकता रही है. स्पेसएक्स के साथ साझेदारी में स्टारलिकं की सेवाएं भारत में लाना कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शता है. उन्होंने आगे कहा कि स्टारलिंक को जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में इंटीग्रेट कर कंपनी की पहुंच और भरोसे को बढ़ाने का प्रयास है.

Airtel और SpaceX के बीच भी हुआ समझौता

बीते दिन एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ अपने समझौते की जानकारी दी थी. इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों और रिमोट इलाकों में स्टारलिंक की सर्विस देने के लिए मिलकर काम करेंगी. एयरटेल के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में भी स्टारलिंक की टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट किया जा सकता है. बता दें कि स्टारलिंक लॉ अर्थ ऑरबिट में भेजे गए सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सर्विसेस प्रदान करती है. ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में यह कंपनी पहले से ही अपनी सर्विसेस दे रही हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago