होम / बिजनेस / नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने मार्किट में उतरा Adorica
नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने मार्किट में उतरा Adorica
कोविड-19 के बाद नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की मांग में बढ़त हुई है. ऐसे में अडोरिका नए नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है, जो ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण के लिए बेहतर साबित होंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और पैरेंटिंग के नए ट्रेंड्स के चलते पिछले एक दशक में बेबी केयर इंडस्ट्री में धमाकेदार इजाफा हुआ है. बच्चों की सेहत को लेकर पैरेंट्स में बढती चिंता, बच्चों की बढ़ती जनसंख्या और लोगों की खर्च करने की बढती कैपसिटी के चलते इस इंडस्ट्री में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. लेकिन कोविड-19 के बाद से पैरेंट्स किसी भी बेबी केयर प्रोडक्ट के इस्तमाल को लेकर और ज्यादा जागरूक हुए हैं, जिसकी बदौलत मार्किट में नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ी है.
मार्किट में नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए बेबी केयर ब्रांड अडोरीका, अपने नए नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स को जल्दी ही लॉन्च करने जा रहा है. अडोरीका बेबी केयर ब्रांड के सीईओ और फाउंडर अभिषेक पाण्डेय ने कंपनी द्वारा नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स के लॉन्च किये जाने की घोषणा की है. प्रोडक्ट्स की नई लाइन में बेबी मसाज ऑयल, हेयर लोशन, लोशन, शैम्पू और बॉडी वॉश जैसे आइटम्स शामिल हैं. यह प्रोडक्ट्स नुकसानदायी कैमिकल्स से फ्री होंगे और इन्हें पूरी तरह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनाया जाएगा.अभिषेक के अनुसार, प्रोडक्ट्स की नेचुरल लाइन को लॉन्च करने का फैसला मार्किट में नेचुरल बेबी केयर प्रोडक्ट्स की बढती मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है.
अभिषेक कहते हैं – हम हमेशा हमारे कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं और मार्किट में नेचुरल प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. हम ऐसे प्रोडक्ट्स को उपलब्ध करवाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं जो सुरक्षित और इफेक्टिव होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छे हों.
नए नेचुरल प्रोडक्ट्स आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च के लिए तैयार हैं. इन्हें अडोरिका की वेबसाइट के साथ साथ बहुत सी दूसरी मार्केटों से भी खरीदा जा सकता है. नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च को लेकर अभिषेक कहते हैं – हमें विश्वास है कि नए नेचुरल प्रोडक्ट्स का हमारे कस्टमर्स द्वारा खुली बाहों से स्वागत किया जाएगा और साथ ही यह अडोरिका को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद बेबी केयर प्रोडक्ट के रूप में ज्यादा बेहतर तरीके से स्थापित करेगा.
Also Read: दूध के दाम में फिर हुआ इजाफा, 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने दाम
टैग्स