होम / बिजनेस / भारत से बढ़ी ADB की उम्मीदें, वित्त वर्ष 24 के दौरान और तेजी होगी विकास की रफ्तार?

भारत से बढ़ी ADB की उम्मीदें, वित्त वर्ष 24 के दौरान और तेजी होगी विकास की रफ्तार?

सितंबर में ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ने भारतीय इकॉनोमी के लिए 6.3% की विकास दर का अनुमान निर्धारित किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय इकॉनमी के विकास की रफ्तार को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. हाल ही में ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ने भारतीय इकॉनमी की विकास की रफ्तार के अपने अनुमान में कुछ बदलाव किये हैं और आशा जताई है कि भारतीय इकॉनमी वित्त वर्ष 24 में लगभग 6.7% की विकास दर से आगे बढ़ेगी. 

क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सितंबर में ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ने भारतीय इकॉनोमी के लिए 6.3% की विकास दर का अनुमान निर्धारित किया था लेकिन अब बैंक ने इसमें बदलाव करते हुए इसे 6.7% कर दिया है. आपको बता दें कि सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान भारतीय GDP यानी सकल घरेलु उत्पाद ने अनुमान से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.6% की दर से वृद्धि की थी. माना जा रहा है कि भारतीय इकॉनमी के इसी जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए ADB ने अपने अनुमान में बदलाव किया है. हालांकि ADB ने वित्त वर्ष 25 के दौरान भारतीय इकॉनमी की अनुमानित विकास दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है और बैंक का कहना है कि वित्त वर्ष 25 के दौरान भारतीय इकॉनमी 6.7% की विकास दर से आगे बढ़ेगी.

ADB ने क्यों बदला अनुमान?
अपनी हालिया रिपोर्ट में ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ने कहा है कि इकॉनोमिक डेटा के माध्यम से यह भी पता चलता है कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र खासकर मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और यूटिलिटी में दोहरी संख्याओं में वृद्धि देखने को मिली है. वित्त 24 के दौरान कृषि के क्षेत्र में वृद्धि की रफ्तार थोड़ी धीमी ही रहेगी लेकिन इस दौरान इंडस्ट्री की रफ्तार काफी मजबूत रहेगी और इसीलिए भारतीय इकॉनमी की अनुमानित विकास दर को 6.3% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया है. 

भारत में इन्फ्लेशन और ADB
इसके साथ ही ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ने यह भी कहा कि अगर मांग की बात की जाए तो फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी और इसके पीछे केंद्र सरकार द्वारा कैपिटल के खर्च में की जाने वाली वृद्धि प्रमुख रूप से शामिल है. अगर इन्फ्लेशन की बात करें तो भारत में इन्फ्लेशन को लेकर ADB ने अपने अनुमान में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है और वित्त वर्ष 24 के दौरान इन्फ्लेशन 5.5% रहने की ही आशंका जताई है.
 

यह भी पढ़ें: Stock Market: खबरों वाले ये शेयर करा सकते हैं आज कमाई, बस बनाए रखें नजर 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

14 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

14 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago