✕

होम / बिजनेस / जिस देश में अटका है Adani का बड़ा प्रोजेक्ट, वहीं एक और डील कर ली फाइनल

जिस देश में अटका है Adani का बड़ा प्रोजेक्ट, वहीं एक और डील कर ली फाइनल

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी लगातार अपना कारोबार फैलाने में जुटे हुए हैं. उनकी विदेशों में भी कुछ बड़ी [परियोजनाएं चल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह ने केन्या में एक बड़ी डील फाइनल की है. गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह के लिए यह डील इसलिए भी अहम है, क्योंकि केन्या में समूह के एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण और संचालन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. 

ये है डील का उद्देश्य
अडानी समूह ने यह डील केन्या इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (केट्राको) के साथ की है. दरअसल, केन्या में लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और अडानी समूह के साथ यह डील इसलिए फाइनल की गई है, ताकि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. केन्या के ऊर्जा विभाग के मंत्रिमंडलीय सचिव ओपियो वैन्डायी ने बताया कि इस डील का उद्देश्य बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए  देश के ट्रांसमिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है. 

एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में पेंच
केन्या में अडानी समूह एयरपोर्ट से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर भी सक्रिय है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट में कई पेंच फंस गए हैं. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि अडानी ने केन्या के एक एयरपोर्ट में निवेश के लिए स्थानीय  सरकार के साथ 1.85 अरब डॉलर की डील की थी, जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस डील के अमल में आने पर अडानी समूह की अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को केन्या की राजधानी नैरोबी के जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JKIA)को 30 साल तक ऑपरेट करने का अधिकार मिल जाएगा. केन्या के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट का संचालन हाथ में आने का मतलब है ग्लोबल लेवल पर कंपनी की इमेज मजबूत होना.    

विरोधियों का तर्क
इस एयरपोर्ट को अडानी समूह को लीज पर देने के सरकारी फैसले को अदालत में चुनौती दी गई है. केन्या ह्यूमन राइट्स कमीशन और कुछ वकीलों ने इस फैसले को असंवैधानिक बताया है. इस संबंध में दायर याचिका में कहा गया है कि सरकार का यह कदम पूरी तरह गलत है. प्रॉफिट कमा रहे एयरपोर्ट को किसी प्राइवेट कंपनी को लीज पर देने कोई औचित्य नज़र नहीं आता.

सरकार ने बताया ज़रूरी
वहीं, केन्या की सरकार ने डील का बचाव किया है. उसका कहना है कि JKIA की मौजूदा कैपेसिटी से संबंधी समस्याओं में तत्काल सुधार की जरूरत है और उसी के मद्देनजर एयरपोर्ट लीज पर देने का फैसला लिया गया है.  बता दें कि अडानी समूह भारत के कई हवाईअड्डों का संचालन कर रहा है, लेकिन विदेश में अभी उसका खाता नहीं खुला है. यदि डील अमल में आती है, तो केन्या का JKIA ऐसा पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसकी कमान अडानी समूह के हाथों में होगी. इस एक डील से समूह के लिए दूसरे देशों में विस्तार के संभावनाएं भी खुलेंगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

16 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

18 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

19 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

16 hours ago