✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप ने चली बड़ी चाल, 6400 करोड़ के लोन के लिए कई विदेशी बैंकों से किया संपर्क

अडानी ग्रुप ने चली बड़ी चाल, 6400 करोड़ के लोन के लिए कई विदेशी बैंकों से किया संपर्क

गौतम अडानी की यह योजना न सिर्फ उनके ग्रुप के विस्तार को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि वे वैश्विक स्तर पर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को कितनी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने एक बार फिर विदेशी बैंकों का रुख किया है.  अडानी ग्रुप को मई 2025 तक करीब 6400 करोड़ रुपये (लगभग 768 मिलियन डॉलर) की फंडिंग की जरूरत है. इस फंड के लिए अडानी ने बार्कलेज पीएलसी, फर्स्ट अबूधाबी बैंक पीजेएससी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पीएलसी से बातचीत की है. बताया जा रहा है कि यह लोन पांच वर्षों की अवधि के लिए हो सकता है, हालांकि इसकी शर्तों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है.

क्यों जरूरी पड़ा लोन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) देश के सात प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन कर रही है. कंपनी अब मुंबई के बाहरी इलाके में करीब दो बिलियन डॉलर के निवेश से एक नया अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब विकसित करने जा रही है. इस प्रोजेक्ट को गति देने के लिए अडानी को बड़ी रकम की जरूरत है. माना जा रहा है कि यह लोन इसी विस्तार योजना के लिए लिया जा रहा है.

अडानी पर विदेशी बैंकों का भरोसा बढ़ा

यह पहला मौका नहीं है जब अडानी समूह ऑफशोर फंडिंग की दिशा में सक्रिय हुआ हो. इस महीने की शुरुआत में भी कंपनी ने एक ऑफशोर प्राइवेट प्लेसमेंट बॉन्ड के जरिए करीब 750 मिलियन डॉलर जुटाए थे. उस डील में ब्लैकरॉक जैसे बड़े निवेशकों ने विश्वास जताते हुए बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी.  

यह घटनाक्रम इस ओर इशारा करता है कि वैश्विक फाइनेंशियल मार्केट में अडानी समूह की विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है और विदेशी बैंक अब उसे एक भरोसेमंद कर्जदाता के रूप में देख रहे हैं. बता दें, अगर अडानी का यह लोन स्वीकृत होता है, तो यह अडानी समूह की वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं के लिए एक मजबूत आधार साबित हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

54 minutes ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

4 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

40 minutes ago