✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप को हो चुका है 10 खरब रुपयों का नुकसान, कंपनी ने बदल दिए अपने प्लान?

अडानी ग्रुप को हो चुका है 10 खरब रुपयों का नुकसान, कंपनी ने बदल दिए अपने प्लान?

अडानी ग्रुप की लिस्टेड कम्पनीज की मार्किट कैपिटल में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अब तक कंपनी को 10 खरब रुपयों का नुक्सान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केट की नजर आज होने वाली अडानी एंटरप्राइजेज की मीटिंग पर होगी. इस मीटिंग में कंपनी के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स पर चर्चा की जायेगी. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अब तक अडानी ग्रुप को 10 खरब रुपयों से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है. अडानी ग्रुप को कल शेयर्स से 51610 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ था. इतना ही नहीं, अडानी ग्रुप की अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन समेत 3 कम्पनीज के शेयर्स कल लोअर सर्किट पर बंद हुए थे.

सोमवार को हुई गिरावट के बाद अडानी ग्रुप की मार्केट कैपिटल में 8.98 खरब रुपयों का नुक्सान देखने को मिला है. आपको बता दें कि 24 जनवरी 2022 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से शेयर्स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. न्यूयॉर्क स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट प्रकाशित कर अडानी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग, स्टॉक की हेरफेर और स्टॉक्स के ओवरवैल्यूड होने के आरोप लगाए थे. अडानी ग्रुप ने इन सभी आरोपों को झुठलाते हुए हिंडनबर्ग पर कानूनी कार्यवाही की धमकी दी थी. अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, ACC, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अम्बुजा सीमेंट और एनडीटीवी अडानी ग्रुप की लिस्टेड कम्पनीज में शामिल हैं.

किस कंपनी के मार्केट कैप में आई कितनी गिरावट?

अगर मार्केट कैपिटल में आई गिरावट की बात करें तो इसमें सबसे आगे अडानी टोटल गैस है, जिसके मार्केट कैप में 69% की गिरावट देखने को मिली है. अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैपिटल घटकर आधा रह गया है यानी इसके मार्केट कैप में 50% की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं अडानी ट्रांसमिशन के मार्केट कैपिटल में 59%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 64%, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन में 27%, अडानी पावर में 43%, अडानी विल्मर में 28%, अम्बुजा सीमेंट में 31%, ACC में 22% और एनडीटीवी के मार्केट कैपिटल में 30% गिरावट दर्ज की गयी.

क्या कंपनी बदलेगी अपनी रणनीति?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने अपने रेवेन्यु ग्रोथ टारगेट और कैपेक्स में भी कटौती की है. जहां कंपनी ने पिछले साल के लिए रेवेन्यु ग्रोथ टारगेट को 55% से 60% के बीच तय किया था वहीं अब कंपनी ने इसे घटाकर 15% से 20% कर दिया है. यानी कंपनी के रेवेन्यु ग्रोथ टारगेट में 40% की गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ साथ कंपनी ने अपना ध्यान एक्सपेंशन से हटाकर अपनी वित्तीय हालत को ठीक करने पर केन्द्रित किया है जिसकी बदौलत हमें कंपनी के कैपेक्स या कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी कटौती देखने को मिली है.

शेयर्स में गिरावट है जारी

कल निफ्टी सूचकांक के अन्दर अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली. जहां अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स 7% गिरे वहीं अडानी पोर्ट्स के शेयर्स में 5.27% की गिरावट दर्ज की गयी. आज सुबह से भी अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही मार्केट की नजर आज होने वाली अडानी एंटरप्राइजेज की मीटिंग पर है. आज अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा अपने तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स की घोषणा भी की जायेगी. उम्मीद लगायी जा रही है कि तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स की घोषणा के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स एक बेहतर और स्थिर हालत की तरफ बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Adani Group: बिलकुल दुरुस्त हालत में है सभी कम्पनीज की बलैंस शीट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago