✕

होम / बिजनेस / Adani ग्रुप नई डील की तैयारी में, इस रियल एस्टेट कंपनी से चल रही है बात

Adani ग्रुप नई डील की तैयारी में, इस रियल एस्टेट कंपनी से चल रही है बात

अडानी समूह ने रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से दायरे का विस्तार किया है. एम्मार के साथ प्रस्तावित सौदा उसकी उपस्थिति को और बढ़ा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के शीर्ष कारोबारियों में शुमार गौतम अडानी का अडानी समूह रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहा है. इसके तहत अडानी समूह रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी एम्मार इंडिया (Emaar India) में हिस्सेदारी खरीद सकता है, जिसके लिए बातचीत चल रही है.

एम्मार ग्रुप से खरीद सकते हैं स्टेक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की रियल एस्टेट कंपनी अडानी रियल्टी की एम्मार इंडिया (Emaar India) के साथ संभावित सौदे के लिए बातचीत चल रही है. अडानी रियल्टी की योजना एम्मार इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की है. इसके लिए अडानी रियल्टी के मैनेजमेंट के सीनियर एक्जीक्यूटिव्स अभी एम्मार लीडरशिप से बातचीत कर रहे हैं.

दुबई में चल रही है बातचीत

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी रियल्टी के एक्जीक्यूटिव्स प्रस्तावित सौदे के लिए दुबई में एम्मार के मैनेजमेंट के साथ बैठकें कर रहे हैं. एम्मार समूह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित एक ग्लोबल रियल एस्टेट समूह है, जो भारत में अपनी सहयोगी कंपनी एम्मार इंडिया के माध्यम से उपस्थित है.

अडानी का रियल एस्टेट कारोबार

अडानी समूह की बात करें तो वह पहले से ही रियल एस्टेट सेक्टर में मौजूदगी रखता है. अडानी रियल्टी की शुरुआत आज से करीब 12 साल पहले हुई थी. ऐसा बताया जाता है कि अडानी रियल्टी के बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा दुबई में है. भारतीय बाजार में अडानी रियल्टी को हाल ही में धारावी रिडेवपमेंट प्रोजेक्ट हाथ लगा है. अडानी रियल्टी ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के प्रॉपर्टी मार्केट में एंट्री ली है.

अभी फाइनल नहीं हुआ है सौदा

प्रस्तावित सौदे को लेकर अडानी रियल्टी या एम्मार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. वहीं सूत्रों का कहना है कि सौदे पर बातचीत अभी फाइनल नहीं हुई है. अभी ये भी तय नहीं हुआ है कि प्रस्तावित सौदे के तहत अडानी रियल्टी एम्मार इंडिया में कितनी हिस्सेदारी खरीदने वाली है. अभी इन सभी पहलुओं पर अंतिम निर्णय होना बाकी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित