✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप को मिला 1,600 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, एनर्जी सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अडानी ग्रुप को मिला 1,600 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, एनर्जी सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को महाराष्ट्र में 1,600 करोड़ रुपये का इंटरस्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलना कंपनी और देश दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज व्यापारी गौतम अडानी के ग्रुप की ऊर्जा कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को महाराष्ट्र में 1,600 करोड़ रुपये का एक अहम इंटरस्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी ने शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की. इस परियोजना से न केवल कंपनी की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश के ऊर्जा तंत्र को भी स्थायित्व मिलेगा.

ऑर्डर बुक हुई और मजबूत

कंपनी के अनुसार इस नए प्रोजेक्ट के साथ उनकी कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 61,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. परियोजना के तहत 3,000 मेगा वोल्ट-एम्पीयर (MVA) की सबस्टेशन क्षमता के साथ-साथ अन्य आवश्यक ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा.

एनर्जी नेटवर्क को मिलेगा विस्तार

इस प्रोजेक्ट के साथ AESL का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 26,696 सर्किट किलोमीटर और 93,236 MVA क्षमता तक पहुँच जाएगा. यह विस्तार न केवल कंपनी के लिए बल्कि देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

पारदर्शी प्रक्रिया से मिला प्रोजेक्ट

यह परियोजना टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग (TBCB) के ज़रिए इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) के अंतर्गत मिली है. इस प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा गया है. AESL का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट को जनवरी 2028 तक पूरा करने का है.

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

अडानी ग्रुप ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाएगा और हरित ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी बल देगा. इसके साथ ही, परियोजना स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी और महाराष्ट्र सहित देशभर में आर्थिक गतिविधियों को गति देगी.

शेयर बाजार पर दिखेगा असर

इस बड़ी डील के बाद निवेशकों की नजर अब अडानी ग्रुप के शेयरों पर टिकी होगी. खासतौर पर अडानी एनर्जी सॉल्यूशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर जैसे शेयरों में हलचल देखी जा सकती है. शुक्रवार को अडानी एनर्जी का शेयर 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 867.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, ऐसे में अगला हफ्ता अडानी ग्रुप के लिए बाजार में खास हो सकता है. शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago