✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट के फैसले से अटक गई 6,185 करोड़ की ये डील

अडानी ग्रुप को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट के फैसले से अटक गई 6,185 करोड़ की ये डील

हाई कोर्ट ने उनके ग्रुप की एक पावर कंपनी की 73.6 करोड़ डॉलर (करीब 6,185 करोड़ रुपए) की डील को सस्पेंड कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है, केन्या की एक अदालत ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ 73.6 करोड़ डॉलर (करीब 6188 करोड़ रुपये) के एक बड़े प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है. इस प्रोजेक्ट में बिजली के ट्रांसमिशन लाइन समेत दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम था. केन्या की संस्था 'लॉ सोसाइटी ऑफ केन्या' ने इस डील को 'संविधान का मजाक' और 'गोपनीयता से भरा' बताते हुए अदालत में चुनौती दी थी. यह डील केन्या की सरकारी कंपनी KETRACO और भारत की अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के बीच हुई थी.

क्या हुआ था सौदा?

इस सौदे के तहत अडानी एनजी सोल्यूशंस को केन्या में 30 साल तक बिजली वितरण के बुनियादी ढांचे को बनाने और चलाने का काम करना था. लेकिन, केन्याई अदालत ने फिलहाल इस सौदे पर रोक लगाते हुए कहा है कि जब तक लॉ सोसाइटी ऑफ केन्या की तरफ से दायर वाद पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता है, सरकार इस सौदे को आगे नहीं बढ़ाएगी.

सौदे से क्या आपत्ति?

लॉ सोसाइटी ऑफ केन्या का कहना है कि इस सौदे में पारदर्शिता का अभाव है. इसके अलावा इतना बड़ा सौदा जनता की राय लिए बिना ही किया जा रहा है, जबकि जनता इस सौदे की सबसे बड़ी हितधारक है. इसके साथ ही दावा किया है कि यह सौदा केन्या के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एक्ट 2021 का उल्लंघन करता है. कानून के तहत किसी भी सरकारी परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मंजूरी देने से पहले जनता की राय लेना अनिवार्य है.

सरकार का क्या है रुख?

केन्या के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि इस सौदे में किसी नियम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. अडानी समूह को यह काम पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के बाद लगाई गई सर्वश्रेष्ठ बोली के आधार पर दिया गया है. इसके साथ ही केन्या के ऊर्जा मंत्रालय का कहना था कि यह सौदा केन्या में बिजली की किल्लत को हमेशा के लिए दूर करने वाला है. इससे केन्या के लिए आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago