✕

होम / बिजनेस / ईरानी LPG विवाद में फंसा अडानी ग्रुप, अमेरिका ने शुरू की जांच

ईरानी LPG विवाद में फंसा अडानी ग्रुप, अमेरिका ने शुरू की जांच

अमेरिकी जांच अडानी ग्रुप के लिए एक और चुनौती बनकर सामने आई है. हालांकि कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से झटके के बाद अब एक बार फिर अडानी ग्रुप (Adani Group) विवादों में घिर गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है. आरोप है कि अडानी समूह भारत में ईरानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का आयात मुंद्रा बंदरगाह के जरिए कर रहा है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट ने खोला मामला

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या अडानी समूह की कंपनियां गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट का इस्तेमाल करते हुए ईरानी LPG भारत में आयात कर रही हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि फारस की खाड़ी और मुंद्रा पोर्ट के बीच आवाजाही करने वाले कुछ टैंकरों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर यह आपूर्ति की है. अमेरिकी न्याय विभाग इस मामले में गहराई से जांच कर रहा है और ऐसे कई LPG टैंकरों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहा है, जिन पर संदेह है कि उन्होंने प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ईरानी उत्पादों को भारत पहुंचाया है. हालांकि, अभी तक अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अडानी ग्रुप ने आरोपों को बताया ‘निराधार और शरारती

इन आरोपों पर अडानी समूह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उसके किसी भी बंदरगाह पर ईरान या किसी ईरानी स्वामित्व वाले जहाज से कोई कार्गो नहीं संभाला गया है. अडानी समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने जानबूझकर कभी भी अमेरिका या अन्य देशों द्वारा ईरान पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं किया है. कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित करते हुए कहा, "हमारा समूह किसी भी ऐसे जहाज को कोई सुविधा नहीं देता, जो ईरानी स्वामित्व में हो. यह नीति हमारे सभी बंदरगाहों पर सख्ती से लागू की जाती है."

तेहरान पर लगे प्रतिबंध और अमेरिकी रुख

गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान के संदिग्ध परमाणु कार्यक्रम के चलते ईरानी तेल और उससे जुड़े उत्पादों की खरीद पर प्रतिबंध लगाए हैं. ऐसे में अगर अडानी समूह पर लगे आरोपों में सच्चाई मिलती है, तो यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मामला बन सकता है.

अडानी ग्रुप के शेयरों पर असर संभव

इस खबर के सामने आने के बाद निवेशकों की नजर मंगलवार को अडानी समूह के शेयरों पर टिकी रहेगी. सोमवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ 1,464.30 रुपये पर बंद हुए. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1% की बढ़त देखी गई और यह 2,524.70 रुपये पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 minute ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 minute ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

37 minutes ago