✕

होम / बिजनेस / Adani Enterprises इस कंपनी में खरीदेगी 74% हिस्सेदारी, ₹200 करोड़ का होगा निवेश

Adani Enterprises इस कंपनी में खरीदेगी 74% हिस्सेदारी, ₹200 करोड़ का होगा निवेश

AMRPL ने CVPL और इसके मौजूद शेयरहोल्डर्स करण आहूजा और अर्जुन आहूजा के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट, ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अदाणी एंटरप्राइजेज की यूनिट 'April Moon Retail (AMRPL)' ने कोकोकार्ट वेंचर्स (CVPL) के साथ एक डील के लिए कई एग्रीमेंट साइन किए हैं. इनके जरिए AMRPL, CVPL में 200 करोड़ रुपये में 74% हिस्सेदारी खरीदेगी. एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक ये रिटेल स्पेस में अदाणी ग्रुप का बड़ा विस्तार है. कंपनी ने CVPL और इसके मौजूद शेयरहोल्डर्स करण आहूजा और अर्जुन आहूजा के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट, ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है.

क्या कहा अडानी की कंपनी ने?

अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (AMRPL), अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने कोकोकार्ट वेंचर्स में शेयरों के अधिग्रहण के लिए कंपनी और इसके मौजूदा शेयरधारकों करण आहूजा और अर्जुन आहूजा के साथ 27 सितंबर, 2024 को एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट, ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है. इससे कंपनी कोकोकार्ट वेंचर्स में 74 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर सकेगी. कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपये में अधिग्रहण 31 अक्टूबर 2024 तक पूरा हो जाएगा.

कोकोकार्ट वेंचर्स के बारे में

कोकोकार्ट वेंचर्स की बात करें तो यह रिटेल और होलसेल, दोनों प्रकार के सामानों की खरीद, बिक्री, लेबलिंग, रीलेबलिंग, रीसेलिंग, आयात, निर्यात, परिवहन, भंडारण, प्रचार, विपणन या आपूर्ति आदि के कारोबार में लगी है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी का टर्नओवर 99.63 करोड़ रुपये (FY23 में), 51.61 करोड़ रुपये (FY22) और 6.89 करोड़ रुपये (FY21) था.

नई कंपनी का ऐलान

हाल ही में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की घोषणा की है. यह कंपनी व्यवसाय और प्रबंधन परामर्श सेवाएं मुहैया करेगी, बीते दिनों कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अडानी जीसीसी प्राइवेट नाम की सहायक कंपनी को 24 सितंबर को निगमित किया गया था और इसका प्रमाण पत्र 25 सितंबर को प्राप्त हुआ. अहमदाबाद में रजिस्टर्ड अडानी जीसीसी, व्यवसाय परिवर्तन और बैक ऑफिस सेवाएं देगी, इसमें फाइनेंस और अकाउंट, एचआर, आईटी सर्विसेज सेवाएं, डिजिटल परिवर्तन और डेटा प्रविष्टि प्रसंस्करण से संबंधित सेवाएं शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित