होम / बिजनेस / Aakash Institute को मिला नया इन्वेस्टर, नाम सुनकर हो जायेंगे हैरान!

Aakash Institute को मिला नया इन्वेस्टर, नाम सुनकर हो जायेंगे हैरान!

कंपनी कर्ज से मुक्त है और इस बदलाव के साथ ही कंपनी की कीमत लगभग 700 मिलियन डॉलर्स पर पहुंच जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ट के लिए तैयारी करवाने वाले आकाश इंस्टिट्यूट (Aakash Institute) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि आकाश इंस्टिट्यूट Byju’s की अध्यक्षता वाली एक कंपनी है और अब खबर आ रही है कि हाल ही में कंपनी को एक नया इन्वेस्टर मिल गया है. ये नया इन्वेस्टर कोई और नहीं बल्कि मणिपाल एजुकेशन और मेडिकल ग्रुप (Manipal Education And Medical Group) के चेयरमैन रंजन पाई (Ranjan Pai) हैं. 

Aakash Institute को मिला इन्वेस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर रंजन पाई (Ranjan Pai) ने आकाश इंस्टिट्यूट में 40% की हिस्सेदारी खरीदी है. मामले के जानकार लोगों ने बताया है कि आकाश इंस्टिट्यूट (Aakash Institute ) के बोर्ड ने रंजन पाई द्वारा इन्वेस्ट किये गए 300 मिलियन डॉलर्स को इक्विटी में तब्दील करने की अनुमति भी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो कंपनी कर्ज से मुक्त है और इस बदलाव के साथ ही कंपनी की कीमत लगभग 700 मिलियन डॉलर्स पर पहुंच जायेगी. एडटेक क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी Byju’s पिछले कुछ समय के दौरान काफी कठिन दौर से गुजर रही थी और तभी कंप्पनी द्वारा IPO की तैयारी में जुटे आकाश इंस्टिट्यूट (Aakash Institute) का अधिग्रहण किया था. 2021 में इस अधिग्रहण के लिए Byju’s को 950 मिलियन डॉलर्स अदा करने पड़े थे और आकाश इंस्टिट्यूट, Byju’s द्वारा किये गए  सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक था.  

Aakash Institute का प्रदर्शन 
आकाश इंस्टिट्यूट (Aakash Institute) और Byju’s के साथ रंजन पाई के जुड़ाव को महत्त्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है और मामले के जानकार एक व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि डेविडसन केम्प्नर के कर्ज संबंधित मामले और अन्य मामलों को सुलझाने के लिए भी रंजन पाई काफी करीबी रूप से रवीन्द्रन (Byju’s Raveendran) के साथ जुड़े हुए हैं. हालांकि मीडिया द्वारा फिलहाल इन बातों की पुष्टि नहीं की जा सकती है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के समक्ष कंपनी द्वारा दर्ज करवाई गई जानकारी के अनुसार इस महीने की शुरुआत में आकाश इंस्टिट्यूट (Aakash Institute) ने अपने कुल प्रॉफिट में 82% की वृद्धि दर्ज कीई थी जिसके बाद कंपनी का प्रॉफिट 79.5 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया था. साथ ही इस दौरान कंपनी की कमाई में 45% का उछाल देखने को मिला था.
 
यह भी पढ़ें: DGCA ने Air India पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago