✕

होम / बिजनेस / बाजार में तेजी की लहर, ये स्टॉक्स आज दे सकते हैं जबरदस्त मुनाफा!

बाजार में तेजी की लहर, ये स्टॉक्स आज दे सकते हैं जबरदस्त मुनाफा!

सोमवार को BSE सेंसेक्स 388.17 अंक यानी 0.46% बढ़कर 84,562.78 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 103.40 अंक यानी 0.40% की तेजी के साथ 26,013.45 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार छठे सत्र भी तेजी बरकरार रही. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ बंद हुए. विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स सोमवार को 388.17 अंक यानी 0.46% बढ़कर 84,562.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 84,700.50 अंक तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 103.40 अंक यानी 0.40% की तेजी के साथ 26,013.45 अंक पर बंद हुआ. यह घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का संकेत है.

सेंसेक्स के 20 शेयर चढ़े

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त दर्ज की. इटर्नल, कोटक बैंक, मारुति, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे. इटर्नल के शेयर में 1.94% की बढ़त देखी गई. दूसरी ओर टीएमपीवी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और बीईएल के शेयरों में कमजोरी रही.

आझ इन शेयरों में दिख रहा है मजबूत बुलिश ट्रेंड

जिन शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Narayana Hruday, MRPL, Jubilant Ingrevia, HUDCO, Just Dial, Alembic Pharma और India Cements शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं. यह इन स्टॉक्स में और तेजी की संभावना को दर्शाता है.

इन स्टॉक्स में दिखे मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने Tata Motors PV, UltraTech Cement, Asian Paints, Tata Steel, Adani Ports SEZ, ITC और TCS में गिरावट का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग या कमजोरी आने की आशंका है. सोमवार की तेजी ने बाजार का सेंटीमेंट मजबूत किया है. कई शेयर अपने उच्च स्तर पार कर नए ट्रेंड दिखा रहे हैं, जबकि कुछ बड़े स्टॉक्स में कमजोरी भी नजर आ रही है. निवेशकों के लिए यह समय सतर्क लेकिन अवसरों से भरा हुआ है.  

इन पर भी रखें नजर

आज बाजार में Infosys, Tata Power, JSW Infra, JSW Energy, AstraZeneca Pharma India, Emcure Pharmaceuticals और TVS Motor Company जैसे प्रमुख स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे, क्योंकि कई महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट घटनाक्रम बाजार की दिशा प्रभावित कर सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार Emcure Pharmaceuticals में Bain Capital की सहायक कंपनी BC Investments IV द्वारा लगभग ₹493 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए 2% हिस्सेदारी बेचने की संभावना है, जबकि AstraZeneca और Sun Pharma ने हाई पोटेशियम के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा SZC के लिए नई ब्रांड साझेदारी की घोषणा की है. वहीं, JSW Infra का ओमान में South Minerals Port Company SAOC में 51% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता भी निवेशकों का ध्यान खींचेगा. Tata Power Renewable Energy ने बीकानेर में NHPC का 450 MWp/300 MW सोलर प्रोजेक्ट कमिशन किया है, जबकि TVS Motor Company ने केन्या में TVS Apache RTR 180 लॉन्च कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है, ये सभी घटनाक्रम आज इन स्टॉक्स को बाजार के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाते हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago