✕

होम / बिजनेस / Exclusive: अमेरिका हो या लंदन कहीं का भी शेयर होल्‍डर हो सकेगा AGM में शामिल 

Exclusive: अमेरिका हो या लंदन कहीं का भी शेयर होल्‍डर हो सकेगा AGM में शामिल 

सरकार ने AGM को वीडियो कांंफ्रेसिंग के जरिए करने का समय बढ़ा दिया है, अब अगले साल सितंबर तक कंपनियों को पूरी करनी है अपनी AGM

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

अगर आपने भी किसी कंपनी के शेयर लिए हैं और आप कंपनी की फिजिकल तौर पर होने वाली मीटिंग के कारण उसमें शामिल नहीं हो पाते हैं तो अब सरकार ने इसे वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग से करने का समय बढ़ा दिया है. सरकार ने इसकी समय सीमा अगले साल 30 सितंबर तक कर दी है. ऐसे में अगर आपने भी किसी कंपनी के शेयर लिए हैं तो ऐसे में आप भी उसकी AGM में शामिल हो पाएंगें. सरकार ने एक ऑर्डर निकालकर ये साफ कर दिया है. सरकार ने इस साल मई में भी AGM को वीडियों कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिए करने को लेकर एक आदेश जारी किया था. कल जारी हुआ आदेश भी उसी का एक्‍शटेंशन है. 

क्‍या कहता है सरकार का ऑर्डर 
सरकार ने AGM को लेकर जो आदेश जारी किया है वो एजीएम को लेकर एक तरह का स्‍पष्‍टीकरण है. जो कहता है कि जिन कंपनियों की वर्ष 2023 में होने वाली एजीएम  बाकी है वो अगले साल 30 सितंबर 2023 तक पूरा कर लें. जो कंपनियां इसे नहीं करेंगी उनके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

इस फैसले का क्‍या होगा फायदा 
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा कंपनी के शेयर होल्‍डर को होगा. वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिए एजीएम के होने में सबसे बड़ा फायदा ये है कि विदेश में बैठा कंपनी का शेयर होल्‍डर भी उसमें भाग ले सकता है. AGM किसी कंपनी की वो बैठक होती है, जिसमें उसके सभी शेयर होल्‍डर भाग ले सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इसी मीटिंग में कंपनी की भविष्‍य की नीति और दूसरे विषयों पर चर्चा होती है. इसमें उस कंपनी के शेयर होल्‍डर को कंपनी के प्रॉफिट और लॉस के बारे में भी जानकारी मिल पाती है.

इसे स्‍थायी रूप से वीसी के जरिए करने की हो रही है मांग 
कई संगठन ऐसे हैं जो साल में होने वाली कंपनी की AGM को स्‍थायी तौर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिए करने की मांग कर रहे हैं. आईसीएआई के पूर्व अध्‍यक्ष वेद जैन का कहना है कि इसे स्‍थायी रूप से वीसी के जरिए किया जाए. इसकी रिकॉर्डिंग को वेबसाइट पर डाला जाए जिससे जो शेयर होल्‍डर इसमें शामिल न हो पाए वो भी इसे देख सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

11 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

12 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

7 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

8 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.