होम / बिजनेस / 5जी के साथ बदल जाएगा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, एक स्‍मार्ट स्‍ट्रीट लैंप में मिलेगी कई सुविधाएं

5जी के साथ बदल जाएगा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, एक स्‍मार्ट स्‍ट्रीट लैंप में मिलेगी कई सुविधाएं

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में अलग-अलग कंपनियां अपने फ्यूचर प्रोडक्‍ट को डिसप्‍ले कर रही हैं. 5जी तकनीक आने के बाद देश में कई और चीजें बदलने वाली है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पीएम मोदी ने शनिवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मंच से जिस  5जी टेक्‍नोलॉजी को जैसे ही लॉन्‍च  किया, तब  से ही धीरे धीरे इस टेक्‍नोलॉजी के कई फायदे दिखने लगे हैं. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में अलग-अलग कंपनियां अपने फ्यूचर प्रोडक्‍ट को डिसप्‍ले कर रही हैं. 5जी का दायरा सिर्फ बेहतरीन सिग्‍नल और बेस्‍ट वीडियो क्‍वालिटी तक ही नहीं है बल्कि इस तकनीक के आने के बाद देश में कई और चीजें बदलने वाली है. जिसमें जियो कई तरह की फ्यूचर टेक्‍नोलॉजी पर काम कर रहा है. जिसमें एक है स्‍मार्ट स्‍ट्रीट लैंप. भविष्‍य में स्‍ट्रीट लैंप पर सिर्फ आपको लाइट जलती हुई नहीं दिखाई देगी बल्कि ये एक स्‍ट्रीट लैंप कई तरह के फायदे देने वाला है. 

पूरी तरह से स्‍मार्ट होगा स्‍ट्रीट लैंप 
जियो कंपनी की ओर से बनाया गया स्‍मार्ट जियो लैंप पूरी तरह से स्‍मार्ट स्‍ट्रीट लैंप है. अगर आज आपके घर के पास लगी एक स्‍ट्रीट लाइट नहीं जलती है तो उसके लिए आपको एमसीडी या पीडब्‍ल्‍यूडी या दूसरी जगहों पर शिकायत करनी पड़ती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर जिस दिन ये लाइट नहीं जलेगी उस दिन इसका सिग्‍नल इसके कंट्रोल रूम को मिल जाएगा. जिसके बाद वो अपना आदमी भेजकर इसे अगले कुछ ही घंटों में ठीक कर देंगे. इस स्‍मार्ट लैंप में सोलर सिस्‍टम भी लगा हुआ है, जो लाइट जाते ही स्‍ट्रीट लाइट को ऑन कर देता है. इसमें एक जियो की सिम लगी होती है जो ये सारा डेटा कंट्रोल रूम को भेजती है. 


इसी लैंप से होगी गाड़ी चार्ज 
अगर आप जियो के यूजर हैं तो आप इस स्‍ट्रीट लैंप से अपनी इलैक्ट्रिक गाड़ी को भी चार्ज कर सकते हैं. क्‍योंकि हर स्‍ट्रीट लैंप पर एक गाड़ी को चार्ज किया जा सकेगा. चार्जिंग करने के लिए जियो का ऐप आपको इस्‍तेमाल करना होगा. जिसमें सब्‍सक्राइब करने पर ही चार्जिंग शुरू होगी और जैसे ही आप उसे ऑफ करना चाहेंगे तो वो बंद भी हो जाएगी.सबकुछ स्‍मार्ट तरीके से होगा.

इसी लैंप पर होगा सीसीटीवी 
मौजूदा समय में हम देखते हैं सड़कों पर सीसीटीवी के लिए अलग पोल होते हैं और स्‍ट्रीट लाइट के लिए अलग पोल होते हैं. स्‍ट्रीट फर्नीचर को कम करने की तकनीक पर काम करते हुए इसका निर्माण किया गया है. इसी पर स्‍ट्रीट लाइट और चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ सीसीटीवी भी लगा होगा. जिससे सभी एक्टिविटी को को मॉनिटर किया जा सकेगा. 
सभी तरह के मीटर हो जाएंगें स्‍मार्ट जियो हमारे घरों में सभी तरह के मीटरों को स्‍मार्ट बनाने को लेकर भी काम कर रहा है. जिसमें बिजली, पानी, पीएनजी और दूसरे तरह के सभी मीटर शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

11 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

11 hours ago

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

12 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

14 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

15 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

11 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

11 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

14 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

12 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

16 hours ago