होम / बिजनेस / अब Open AI के 500 कर्मचारियों ने कम्पनी बोर्ड को लिखा पत्र, दे डाली ये धमकी

अब Open AI के 500 कर्मचारियों ने कम्पनी बोर्ड को लिखा पत्र, दे डाली ये धमकी

इस पत्र में OPEN AI के चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर से लेकर चीफ ऑपरेशनल हेड के हस्‍ताक्षर भी शामिल हैं. यही नहीं प्रमुख वैज्ञानिक ने भी इसमें साइन किए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सैम ऑल्‍टमैन की माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में हुई नियुक्ति के बाद लग तो ये रहा था कि विवाद खत्‍म हो जाएगा, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. अब ओपनएआई ( Open Ai ) से खबर आ रही है कि वहां के 700 में से 500 कर्मचारियों ने इस्‍तीफा देने की धमकी दे दी है. उनका कहना है कि अगर सैम और उनके साथी को वापस नहीं लाया जाता है तो वो चले जाएंगे. 

कर्मचारियों ने पत्र में क्‍या लिखा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओपन एआई के 500 कर्मचारियों ने निदेशक मंडल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सैम ऑल्‍टमैन और उनके साथी ग्रेग बॉकमैन को वापस लाया जाए और बोर्ड को तुरंत हटाया जाए.  उन्‍होंने ये भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वो सभी इस्‍तीफा दे देंगे.  उन्‍होंने ये भी कहा कि ओपनएआई जिस मिशन में जुटी हुई है वो कमजोर भी हो सकता है.  निदेशक मंडल को लिखे इस पत्र में मुख्‍य वैज्ञानिक और उसके बोर्ड के सदस्‍य इल्‍या सुतस्‍केवर शामिल है जिन्‍हें ऑल्‍टमैन के बाहर जाने के लिए प्रमुख तौर पर दोषी ठहराया गया था. 

इल्‍या सुतस्‍केवर कर चुके हैं एक ट्वीट 
मुख्‍य वैज्ञानिक इल्‍या सुतस्‍केवर इस पत्र के सामने आने से पहले एक्‍स पर अपने किए के लिए खेद जता चुके हैं,  जिसमें उन्‍होंने कहा था मुझे बोर्ड में की गई अपनी भागीदारी पर गहरा अफसोस है.  मेरा ओपनएआई को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. हम लोगों ने जो कुछ भी बनाया है वो मुझे भी काफी पसंद है और मैं कंपनी को फिर से एकजुट करने की पूरी कोशिश करूंगा.  

माइक्रोसॉफ्ट में जा सकते हैं इस्‍तीफा देने वाले कर्मचारी 
ओपन एआई निदेशक मंडल को पत्र लिखने वाले कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा है कि हम ओपनएआई से इस्‍तीफा देने वाले हम सभी लोग माइक्रोसॉफ्ट की नई विंग में जा सकते हैं. इस पत्र में साइन करने वालों में चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुराती और मुख्‍य ऑपरेशन अधिकारी ब्रेड लाइटकैप भी शामिल थे. ओपन एआई ने अब कंपनी की कमान को एम्‍मेट शीयर को सौंप दी है. जिनके आने के बाद अब तक कई नियुक्तियां हो चुकी हैं. वहीं सत्‍य नडेला सैम को माइक्रोसॉफ्ट की नई यूनिट का प्रमुख बनाने का ऐलान कर चुके हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें