✕

होम / बिजनेस / इस सप्ताह बाजार में आने वाले हैं 13 आईपीओ, निवेश करना चाहते हैं तो जान लीजिए पूरी डिटेल

इस सप्ताह बाजार में आने वाले हैं 13 आईपीओ, निवेश करना चाहते हैं तो जान लीजिए पूरी डिटेल

घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों में IPO को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इसे देखते हुए 26 मार्च से लेकर 28 मार्च तक 13 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में आईपीओ (IPO) मार्केट पिछले कुछ समय से बहुत बड़ा हो गया है. हर हफ्ते मेनबोर्ड से लेकर एसएमई (SME) कंपनियां तक धड़ाधड़ अपने आईपीओ बाजार में उतार रही हैं. यह हफ्ता भी आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए धमाकेदार रहने वाला है. 26 मार्च से लेकर शनिवार 28 मार्च के बीच 13 आईपीओ (Initial Public Offerings) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं. यह सभी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर अप्रैल की शुरुआत में लिस्ट होंगे. आइए जानते हैं कि 26, 27 और 28 मार्च को कौन- कौन से नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं.

बाजार में लॉन्च होंगे 13 आईपीओ

26 मार्च से शुरु हो रहे सप्ताह में 13 कंपनियों के आईपीओ बाजार में आने वाली है. सामूहिक रुप से कंपनियों की कोशिश बाजार से 478.06 करोड़ रुपये जुटाने की है. हालांकि, मेनबोर्ड पर केवल एक कंपनी लिस्ट होने वाली है. मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाली कंपनी में एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स (SRM Contractors) लिमिटेड है. एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स का आईपीओ 26 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च को बंद होगा. कंपनी की कोशिश बाजार से 130.20 करोड़ जुटाने की है. इस हफ्ते की ये सबसे बड़ी आईपीओ होगी.

होली पर Paytm ने सुनाई ऐसी खबर कर्मचारियों का बन गया दिन, अब उड़ेगा खुशियों का रंग

26 से 28 मार्च के बीच होंगे लॉन्च

टीएसी इन्फोसेक (TAC Infosec) का आईपीओ 27 मार्च को खुलेगा और 2 अप्रैल को बंद होगा. क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस (Creative Graphics Solutions NSE SME) का NSE, SME आईपीओ 28 मार्च को खुलेगा और 4 अप्रैल को बंद होगा. अलुविंड आर्किटेक्चरल (Aluwind Architectural NSE SME) का NSE, SME आईपीओ 28 मार्च को खुलेगा और 4 अप्रैल को बंद होगा. यश ऑप्टिक्स (Yash Optics) का आईपीओ 27 मार्च को खुलेगा और 3 अप्रैल को बंद होगा. जय कैलाश नमकीन (Jay Kailash Namkeen) का NSE, SME आईपीओ 28 मार्च को खुलेगा और 3 अप्रैल को बंद होगा. के2 इंफ्राजेन (K2 Infragen) का आईपीओ 28 मार्च को खुलेगा और 3 अप्रैल को बंद होगा. वहीं ट्रस्ट फिनटेक (Trust Fintech) का आईपीओ 26 मार्च को खुला और 28 मार्च को बंद हुआ. 

इन कंपनियों के भी आने वाले हैं IPO

वृ्द्धि इंजीनियरिंग वर्क्स (Vruddhi Engineering Works) का आईपीओ 26 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च को बंद होगा. ब्लू पेबल (Blue Pebble) का आईपीओ 26 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च को बंद होगा. एस्पायर एंड इनोवेटिव (Aspire & Innovative) का आईपीओ 26 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च को बंद होगा. रेडियोवाला (Radiowalla) का आईपीओ 27 मार्च को खुलेगा और 2 अप्रैल को बंद होगा. वहीं जीकनेक्ट लॉजिटेक (GConnect Logitech) का आईपीओ 26 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग 3 अप्रैल को होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.