होम / BW क्लास / BW Class: क्या होता है PRAN? घर बैठे कैसे कर सकते हैं जनरेट?

BW Class: क्या होता है PRAN? घर बैठे कैसे कर सकते हैं जनरेट?

NPS में इन्वेस्ट करने वाले या इसे सब्स्क्राइब करने वाले लोगों को PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) प्रदान किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार द्वारा 2004 में NPS (राष्ट्रीय पेंशन योजना) की शुरुआत की गई थी और इसका लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों को कठिन समय में वित्तीय सहायता प्रदान करना है. NPS को राष्ट्रीय पेंशन योजना के साथ-साथ राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है. शुरुआत में यह योजना केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित थी लेकिन फिलहाल यह योजना देश के सभी नागरिकों के कम आ सकती है. आपको बता दें कि PRAN का संबंध NPS से ही होता है. 

क्या होता है PRAN?
NPS में इन्वेस्ट करने वाले या फिर इसे सब्स्क्राइब करने वाले लोगों को PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) प्रदान किया जाता है. आप इस नंबर को भारत में कहीं भी बैठकर प्राप्त कर सकते हैं. PRAN के तहत आप दो तरह के अकाउंट, टियर 1 या फिर टियर 2 अकाउंट खोल सकते हैं. अब आसान शब्दों में समझ लेते हैं कि टियर 1 और टियर 2 अकाउंट में फर्क क्या होता है? जहां टियर 1 अकाउंट में समय से पहले निकासी नहीं की जा सकती, वहीं टियर 2 अकाउंट में आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं. आप बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप NPS को सब्स्क्राइब करें तो आपके पास भी एक PRAN होना जरूरी है. आइये अब जानते हैं कि PRAN कैसे जनरेट करते हैं?

कैसे जनरेट होता है PRAN?
राष्ट्रीय पेंशन योजना का सारा रिकॉर्ड NSDL (राष्ट्रीय सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) के पास मौजूद होता है. राष्ट्रीय पेंशन योजना के सबस्क्राइबर्स को NSDL के पोर्टल पर जाकर ही इस PRAN को जनरेट कर सकते हैं. PRAN जनरेट करने के लिए आप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन एप्लीकेशन भी दर्ज करवा सकते हैं. आप अपने आधार कार्ड या फिर PAN कार्ड का इस्तेमाल करके PRAN नंबर जनरेट कर सकते है. 

आधार के माध्यम से ऐसे जनरेट करें PRAN

    NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नेशनल पेंशन सिस्टम लिंक पर क्लिक करें

    अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा इस विकल्प पर क्लिक करें

    इसके बाद आधार ऑफलाइन ई-KYC का विकल्प चुनें

    आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा उसे दिए गए बॉक्स में दर्ज करें

    सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें

    अपना साइन अपलोड करें और आगे बढें

    इसके बाद आप पेमेंट गेटवे पर पहुंच जायेंगे

    इसके बाद डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड या फिर UPI से पेमेंट का भुगतान 

PAN कार्ड से इस प्रकार करें रजिस्टर: अगर आप अपने PAN कार्ड का इस्तेमाल करके PRAN के लिए रजिस्टर करना है तो आपको ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. बस जहां आपने आधार से ई-KYC का विकल्प चुना था उसकी जगह PAN की मदद से KYC का विकल्प चुनें.
 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki को भी मिला GST नोटिस, चुकाने होंगे 139 करोड़ रुपए?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

14 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago