होम / BW क्लास / BW Class: क्या होता है EBITDA? आपके लिए इसे जानने का क्या फायदा, आसान भाषा में समझिए

BW Class: क्या होता है EBITDA? आपके लिए इसे जानने का क्या फायदा, आसान भाषा में समझिए

EBITDA वो प्रॉफिट होता है जो कंपनी Interest, Tax, Depreciation और Amortization को घटाने से पहले कमाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

EBITDA की जरूरत
शेयर बाजार में किसी कंपनी के बारे में जानने के लिए जब रिसर्च करते हैं तो कई तरह के मीट्रिक हमारे सामने आते हैं, उन्हीं में से एक है EBITDA. आमतौर पर जब कोई कंपनी अपने तिमाही नतीजे घोषित करती है तो वहां पर EBITDA का जिक्र प्रमुखता से होता है. तो क्या होता है EBITDA और इसे समझना क्यों इतना जरूरी होता है. तो चलिए समझते हैं EBITDA को आसान भाषा में.

देखिए अगर आपको लॉन्ग टर्म के लिए किसी कंपनी का फंडामेंटली मजबूत चुनाव करना है तो आपको उसका EBITDA के आधार पर वैल्यूएशन करना बहुत जरूरी हो जाता है.  सबसे पहले तो EBITDA का फुल फॉर्म समझ लीजिए, आधा कॉन्सेप्ट तो वहीं साफ हो जाएगा. 

E - Earning
B - Before
I - Interest  
T - Taxes
D - Depreciation
A - Amortization 

EBITDA क्या होता है
इस प्रकार EBITDA वो प्रॉफिट होता है जो कंपनी Interest, Tax, Depreciation और Amortization को घटाने से पहले कमाती हैं. अगर आसान भाषा में समझे तो EBITDA किसी कंपनी का ऑपरेशनल प्रॉफिट होता है यानी कि इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोरटाइजेशन ना हो तो EBITDA कंपनी का वास्तविक प्रॉफिट माना जा सकता है. अब चलिए इनको एक-एक करके समझते हैं. 

Interest-  अगर कंपनी ने कोई लोन ले रखा है तो उस पर वो ब्याज भी चुकाती होगी. अगर आप निवेशक हैं तो आप इस हिस्से को जरूर देखें, आपको ये पता चलेगा कि कंपनी ने कहीं बहुत ज्यादा कर्ज तो नहीं ले रखा, वो कितना ब्याज चुका रही है. 

Taxes-  कंपनी ने कितना प्रॉफिट कमाया है, उस पर जो टैक्स चुकाया गया है वो इसमें आता है, इसमें कंपनी की ओर से केंद्र या राज्य सरकारों को चुकाया जाने वाला टैक्स शामिल होता है. 

Depreciation- इसका हिंदी में मतलब होता है मूल्यह्रास, यानी जिसकी कीमत या वैल्यू समय के साथ गिरती जाए. जैसे किसी कंपनी के पास कई तरह के असेट होते हैं, ऑफिस, मशीनें, कंप्यूटर, गाड़ियां, फर्नीचर और कई तमाम तरह की दूसरी चीजें, ये सब कंपनी के असेट्स होते हैं जिसकी वैल्यू समय साथ कम होती जाती है. इन असेट की वैल्यू हर साल कम होती जाती है. 

Amortisation – इसमें  intangible asset को गिना जाता है, यानी जिनको फिजिकल तरीके से छुआ और महसूस नहीं किया जा सकता है, और देखा नहीं जा सकता है, लेकिन वो कंपनी के लिए असेट्स होते हैं और उनकी भी समय के साथ वैल्यू घटती है. ये Depreciation की तरह ही होता है, लेकिन थोड़ा सा अलग. Amortisation में कोई फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स नहीं होते हैं, जैसे शेयर, निवेश, स्टॉक सर्टिफिकेट वगैरह. तो सवाल उठता है कि Amortisation में आखिर क्या आएगा. इसमें किसी कंपनी के कॉपीराइट्स, ट्रेडमार्क्स और पेटेंट शामिल होते हैं. इनको आप देख या महसूस नहीं कर सकते हैं लेकिन ये कंपनी की वैल्यू बढ़ाने में योगदान देते हैं. 

EBITDA की कैलकुलेशन 
अगर आप किसी कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को देखेंगे तो वहां पर EBITDA देखने को मिल जाएगा. मोटे तौर पर आपको EBITDA समझ आ गया होगा, अब जरा उदाहरण से समझते हैं कि इसको निकालते कैसे हैं. 

मान लीजिए किसी कंपनी XYZ लिमिटेड का सालाना प्रॉफिट ₹1000 है

इंटरेस्ट = ₹100
टैक्स = ₹200
डेप्रिसिएशन और अमोरटाइजेशन = ₹200
EBITDA = ₹1000 + ₹100 + ₹200 + ₹200 = ₹1500

EBITDA = ₹1500

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago