होम / BW क्लास / BW Class: Biodiversity Heritage Site आखिर क्या है? भारत में इनकी संख्या कितनी हैं?

BW Class: Biodiversity Heritage Site आखिर क्या है? भारत में इनकी संख्या कितनी हैं?

अरिट्टापट्टी में पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियां हैं. इसके अलावा प्राकृतिक झरने और झीलें भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: तमिलनाडु सरकार ने मदुरै जिले  के अरिट्टापट्टी और मिनाक्षीपुरम गांव के लगभग 193 हेक्टेयर क्षेत्र को Biodiversity Heritage Site घोषित किया है. इसमें 139.63 हेक्टेयर एरिया अरिट्टापट्टी गांव का है और 53.8 हेक्टेयर एरिया मिनाक्षीपुरम गांव का है. तमिलनाडु की राज्य सरकार ने इसके लिए एक अध्यादेश भी जारी किया है, जिसमें Biodiversity Heritage Site का ऐलान किया गया है.

Biodiversity Heritage Site होता क्या है?
Biodiversity Heritage Site उसे कहते हैं, जहां एक सीमित क्षेत्र के अंदर जंगली और पालतू प्रजातियां दोनों रहती हैं. साथ ही इन क्षेत्रों में कीड़ों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियां भी पाई जाती हैं. इसके अलावा पक्षियों की कई प्रजातियां भी इस क्षेत्र में प्रवास करती हैं. कई खतरे वाली प्रजातियां भी इन क्षेत्रों में ही रहती हैं. इसके अलावा इन क्षेत्रों में हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक विरासतें भी होती हैं, जिसका संरक्षण पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है.

भारत में कितने Biodiversity Heritage Site हैं?
अरिट्टापट्टी को मिलाकर भारत में अब कुल 35 Biodiversity Heritage Site हैं. अरिट्टापट्टी तमिलनाडु का पहला Biodiversity Heritage Site है. वहीं, भारत का पहला Biodiversity Heritage Site 2007 में नल्लूर इमली ग्रोव बेंगलुरु, कर्नाटक को घोषित किया गया था. पिछले 5 घोषित Biodiversity Heritage Site की बात करें तो इनके नाम हैं: त्रिपुरा में देबारी या छबिमुरा (सितंबर 2022), त्रिपुरा में बेटलिंगशिब और इसके आसपास (सितंबर 2022), असम में हेजोंग कछुआ झील (अगस्त 2022), असम में बोरजुली वाइल्ड राइस साइट (अगस्त 2022) और मध्य प्रदेश में अमरकंटक (जुलाई 2022).

अरिट्टापट्टी और मिनाक्षीपुरम गांव को ही क्यों घोषित किया गया Biodiversity Heritage Site?
अरिट्टापट्टी गांव का पारिस्थितिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्त्व है. यहां पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियां पाई जाती हैं. तीन रैप्टर भी इस गांव में हैं. लैगर फाल्कन, शाहीन बाज और बोनेली ईगल भी इस एरिया में पाए जाते हैं, जिन्हें शिकारी पक्षी कहा जाता है. अजगर, स्लेंडर लोरिस और पैंगोलिन भी इस एरिया में ही रहते हैं. इस एरिया में 72 झीलें और 200 नेचुरल झरने भी हैं. इसके अलावा इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विरासतें भी हैं, जिनमें महापाषाण संरचनाएं, शैलकृत मंदिर, तमिल ब्राह्मी शिलालेख और जैन धर्म से जुड़ी संरचनाएं शामिल हैं. यही कारण है कि इसे तमिलनाडु की राज्य सरकार ने Biodiversity Heritage Site घोषित किया है.

भारत में कहां-कहां हैं Biodiversity Heritage Site?

नाम जिला एरिया Nallur Tamarind Grove Bengaluru 54 acres Hogrekan Chikmagalur 2508.15 acres University of Agricultural Sciences Bengaluru 167 hectares Ambaraguda Shimoga 3857.12 hectares Glory of Allapalli Gadchiroli 6 hectares Tonglu Darjeeling 230 hectares Dhotrey Darjeeling 180 hectares Dialong Village Tamenglong 11.35 Sq.km Ameenpur lake Sangareddy - Majuli Majuli 875 Sq.km Ghariyal Rehabilitation Centre Lucknow 10 Hectares Chilkigarh Kanak Durga Jhargram 55.9 Acres Khlaw Kur Syiem KmieIng Ri-Bhoi 16.05 Hectares Mandasaru Kandhamal 528 Hectares Purvatali Rai North Goa 7300 Sq. mts. Naro Hills Satna 200 Hectares Patalkot Chhindwara 8367.49 Hectares Asramam Kollam 57.53 Hectares Bambarde Myristica Swamps Dodamarg 2.59 Hectares Ganeshkhind Garden Pune 33.01 Hectares Landorkhori Jalgaon 48.08 Hectares Shistura Hiranyakeshi Sindhudurg 2.11 Hectares Baneswar Shiva Dighi Coochbehar-II 1.65 Acre Sacred Grove Chamba 7.15 Acre High Altitude Meadow Chamba 108 Acre Birch-pine Forest Patch Lahaul & Spiti 151 bighas Baramura waterfall Khowai 150 Hectares Unakoti Unakoti 40 Hectares Silachari Caves Gomati 100 Hectares Debbari or Chabimura Gomati 215 Hectares Betlingshib North District 350 Hectares Amarkantak Anuppur 7681.50 Hectares Hajong Tortoise Lake Dima Hasao 526.78 Hectares Borjuli Wild Rice Sonitpur 0.41 Hectares Arittapatti Madurai 193.215 Hectares

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago