होम / BW क्लास / 'Bad Bank' क्या होता है, ये कैसे काम करता है, समझिए बिल्कुल आसान भाषा में

'Bad Bank' क्या होता है, ये कैसे काम करता है, समझिए बिल्कुल आसान भाषा में

बैंकों का मुख्य काम होता है, लोगों से पैसे लेकर जमा करना और उस पर ब्याज देना, और उसी पैसे को लोन पर देकर ब्याज कमाना. यानी बैंक और कुछ नहीं बीच का बिचौलिया होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आपसे कोई ये कहे कि Bad का क्या मतलब हुआ, तो आप कहेंगे कि किसी भी बुरी चीज को Bad कहेंगे. जैसे फिल्मों में Badman तो विलेन, इकोनॉमी के Bad Days तो मंदी और बिना छाता घूमने निकले और Bad Weather तो आफत. लेकिन हर बार Bad बुरा नहीं होता, कुछ Bad अच्छे भी होते हैं, जैसे एक विज्ञापन में दाग अच्छे होते हैं. हम बात कर रहे हैं Bad Bank की, जो वाकई में अच्छा है, जिसके नाम में तो Bad है, लेकिन काम सारे Good हैं.

क्या होता है Bad Bank
निजी बैंक, सरकारी बैंक, सहकारी बैंक और ब्लड बैंक तक तो सुना था लेकिन Bad Bank क्या है. दरअसल Bad Bank और कुछ नहीं बैंकों का सिरदर्द खत्म करने का तरीका है. बैंकों का सबसे बड़ा सिरदर्द होता है NPA, यानी नॉन परफॉर्मिंग असेट्स. ज्यादा आसान भाषा में समझें तो वो लोन जो बैंक रिकवर नहीं कर पाए. जब सरकार ने देखा कि बैंकों के NPA बढ़ रहे हैं, जिससे उनके खाते खराब हो रहे हैं, तो उसका एक उपाय निकाला, जिसे Bad Bank कहते हैं. इसे समझने के लिए पहले आपको बैंकों के कामकाज को समझना होगा

बैंक कैसे काम करते हैं
बैंकों का मुख्य काम होता है, लोगों से पैसे लेकर जमा करना और उस पर ब्याज देना, और इसी पैसे को उठाकर दूसरे लोगों को लोन देना और उस पर ब्याज कमाना, यानी बैंक और कुछ नहीं बीच का बिचौलिया होता है, जो एक हाथ से लोगों से पैसा लेता है और उसके एवज में उन्हें थोड़ा सा ब्याज देता है, लेकिन ये ब्याज देने के लिए बैंकों को पैसा कहां से मिलेगा. इसके लिए बैंक लोगों, बड़ी बड़ी कंपनियों को लोन देता है, जैसे होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन. इस लोन पर बैंक ब्याज वसूलता है जो कि उस ब्याज से ज्यादा होता है जो वो बैंक में जमा रकम पर देता है. 

जब बैंक लोगों या बिजनेसेज को लोन देता है तो उसके बदले में गारंटी भी रखवाता है, जैसे कोई घर, ऑफिस, जमीन वगैरह. कई बार जब कोई व्यक्ति या कंपनी लोन चुकाने में नाकाम हो जाती है तो वो बैंक उसे NPA घोषित कर देते हैं. ऐसे ही कई लोन जब NPA हो जाते हैं तो बैंकों का बहीखाता खराब हो जाता है. बैंक चाहें तो गिरवी या गारंटी में रखी चीजों को बेचकर अपना पैसा वसूल सकता है. लेकिन बैंकों को इसमें कोई महारथ हासिल नहीं है और न ही बैंकों का ये मूल काम है. तब सरकार ने एक संस्था बनाई जिसका नाम है National Asset Reconstruction Company Ltd यानी NARCL.

Bad Bank कैसे काम करता है 
NARCL का काम है बैंकों से उसके NPA को खरीदना, ताकि बैंकों को उनके NPA से आजादी मिल सके. अब बैंकों से NPA या बैड लोन खरीदने के बाद इसे मार्केट में बेचा जाता है और जो पैसा मिलता है उसे बैंकों को दे दिया जाता है. NPA को बेचने के लिए एक और दूसरी कंपनी होती है जिसका नाम है,  India Debt Resolution Company Ltd यानी IDRCL. मतलब NARCL बैंकों से उनके NPA खरीदती है और IDRCL उस NPA को मार्केट में बेचती है और जो पैसा मिलता है वो बैंकों को दे देती है. NARCL और IDRCL को मिलाकर ही हम Bad Bank बोलते हैं. Bad Bank को बनाने की योजना फरवरी 2021 के बजट में पेश की गई थी, लेकिन इसे अमली जामा पहनाने में देरी हो गई.  

Bad Bank के फायदे 
Bad Bank बहुत कमाल की व्यवस्था है, NPA का बोझ सिर से उतरने के बाद बैंक अपने दूसरे मोर्चों पर काम करते हैं, अपने ग्राहक बढ़ाते हैं, कमाई के नए तरीके खोजते हैं. उनकी क्रेडिट ग्रोथ बेहतर होती है. लोगों का बैंक पर भरोसा बढ़ता है जिससे बैंक में डिपॉजिट बढ़ता है और लोन ग्रोथ होती है.

VIDEO: बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

सोमवार को सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 78,639.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 390.70 अंक यानी 1.60 फीसदी उछलकर 24,774.30 के स्तर पर पहुंच गया.

2 hours ago

LIC में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 6.5% OFS आज से खुला, जानिए निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका

इस OFS के जरिए सरकार करीब 31,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. साथ ही, इससे LIC को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (MPS) के नियमों को पूरा करने की दिशा में भी मदद मिलेगी.

2 hours ago

तेल कंपनियों पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार का कहना है कि यह फैसला वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन की समीक्षा के बाद लिया गया है. हालांकि, इस बढ़ोतरी का असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा.

2 hours ago

RBI की स्वैप योजना का असर, FCNR(B) जमा बढ़ते ही बैंकों की CD पर निर्भरता घटी

FCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति मजबूत हुई है. इसका असर CD की ब्याज दरों पर भी पड़ा और जून के आखिर से ये दरें 7.57 फीसदी से घटकर 6.85 फीसदी पर आ गईं.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

20 hours ago