होम / BW क्लास / ज्यादातर लोग करते हैं रोजाना इस्तेमाल, पर नहीं पता होता Debt Instruments का मतलब!

ज्यादातर लोग करते हैं रोजाना इस्तेमाल, पर नहीं पता होता Debt Instruments का मतलब!

फंड्स इकट्ठा करने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल एक व्यक्ति, सरकारी संस्था या फिर एक बिजनेस इकाई द्वारा भी किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपने अक्सर ऐसी खबरें सुनी होंगी जिनमें बताया गया होता है कि किसी संस्था को फंड इकट्ठा करने के लिए उसके बोर्ड से अनुमति मिल गई है और फंड्स इकट्ठा करने के लिए वह संस्था डेट इंस्ट्रूमेंट्स (Debt Instruments) का इस्तेमाल करने वाली है. ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि आखिर डेट इंस्ट्रूमेंट्स क्या होते हैं और इनसे फंड्स किस तरह इकट्ठा किए जाते हैं? 

आखिर क्या होते हैं डेट इंस्ट्रूमेंट्स?
डेट इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल विभिन्न संस्थाओं या फिर किसी इकाई द्वारा फंड को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है. डेट इंस्ट्रूमेंट एक प्रकार के कागजात होते हैं और किसी संस्था या फिर इकाई को फंड्स उपलब्ध करवाने के बदले में यह एक समझौता होता है. समझौते के अनुसार, जिस संस्था या फिर इकाई को फंड्स उपलब्ध करवाए गए हैं वह समझौते की शर्तों के अनुसार इन्वेस्टर या फिर उधारदाता को उस राशि का भुगतान कर देगी. आसान शब्दों में कहें तो डेट इंस्ट्रूमेंट वह समझौता है जिसके अनुसार एक संस्था को इस समझौते के माध्यम से प्राप्त हुई राशि का भुगतान, समझौते के नियमों के अनुसार करना होता है.

कौन-कौन कर सकता है डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल?
एक डेट इंस्ट्रूमेंट में डील के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी, डील में शामिल जमानत की रकम, प्रदान किए जा रहे फंड पर लगने वाले ब्याज की दर, विभिन्न ब्याज दरों के भुगतान का समय, और मैच्योरिटी की अवधी जैसी विभिन्न जानकारियां शामिल होती हैं. फंड्स इकट्ठा करने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल एक व्यक्ति, सरकारी संस्था या फिर एक बिजनेस इकाई द्वारा भी किया जा सकता है. क्रेडिट कार्ड, लोन्स और बॉन्ड्स भी डेट इंस्ट्रूमेंट्स के विभिन्न प्रकार में शामिल हैं.

क्यों बेहतर विकल्प हैं डेट इंस्ट्रूमेंट्स?
अब सवाल उठता है कि फंड्स इकट्ठा करने के लिए संस्थाओं द्वारा आखिर डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल ही क्यों किया जाता है? ज्यादातर संस्थाएं फंड्स इकट्ठा करने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल इसलिए करती हैं क्योंकि डेट इंस्ट्रूमेंट्स में उधार ली गई रकम को वापस करने के लिए एक तय शेड्यूल उपलब्ध करवाया जाता है जिसकी वजह से न सिर्फ रिस्क कम होता है बल्कि ब्याज में भी कमी आती है. जब भी एक संस्था कैपिटल प्राप्त करने के लिए बहुत से उधारदाताओं से या फिर सही रूप से आयोजित किसी मार्केटप्लेस से उधार लेती है तो आमतौर पर इसे डेट सिक्योरिटी इंस्ट्रूमेंट कहा जाता है.

यह बैंक डेट इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम से इकट्ठा करेगा फंड
SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा बैंक और उधारदाता है. हाल ही में SBI को अपने बोर्ड से वित्त वर्ष 2024 के दौरान 50,000 करोड़ रूपए की राशि इकट्ठा करने के लिए अनुमति मिल गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI यह रकम इकट्ठा करने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करेगा और इन डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लॉन्ग-टर्म बॉन्ड्स, बेसल 3 के अनुरूप टियर 1 के बॉन्ड्स और बेसल 3 के अनुरूप टियर 2 के बॉन्ड्स जैसे विभिन्न डेट इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं.
 

यह भी पढ़ें: एक नहीं अनेक FDs में करें इन्वेस्ट, इस तरह उठाएं बेहतर रिटर्न्स का फायदा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago