होम / BW क्लास / जिस NITI Aayog की बैठक को लेकर मचा है सियासी घमासान, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

जिस NITI Aayog की बैठक को लेकर मचा है सियासी घमासान, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

NITI Aayog का पूरा नाम 'राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान' (National Institute for Transforming India – NITI) है. ये सरकार के लिए थिंक टैंक के रूम में काम करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नीति आयोग (NITI Aayog) इस समय खबरों में है. वजह है आज यानी 27 मई को दिल्ली में होने वाली इसकी बैठक. दरअसल, इस बैठक को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार में ठनी हुई है और इसी के चलते पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाने का फैसला लिया है. चलिए जानते हैं कि आखिर नीति आयोग क्या है और इसका क्या कामकाज है.

कौन होता है आयोग का अध्यक्ष?  
नीति आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के हाथों होती है. प्रधानमंत्री आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हैं और उसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CMs शामिल होते हैं. नीति आयोग का जन्म मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ, इससे पहले इसे योजना आयोग कहा जाता था. आजादी के बाद योजनाओं के निर्माण के उद्देश्य के लिए 1950 में योजना आयोग का गठन हुआ था. 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो उसने योजना आयोग को भंग कर. इसके बाद 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग का गठन किया गया.

क्या है आयोग का कामकाज?
NITI Aayog का पूरा नाम 'राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान' (National Institute for Transforming India – NITI) है. ये सरकार के लिए थिंक टैंक के रूम में काम करता है. नीति आयोग में अध्यक्ष के साथ-साथ एक उपाध्यक्ष और एक कार्यकारी अधिकारी होता है, जिनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है. नीति आयोग के मकसद की बात करें, तो यह राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करना है. आयोग का काम देश के अलग-अलग राज्यों के साथ सहकारी संवाद को बढ़ावा देना और नीति निर्माण में सरकार की मदद करना है. सरकारी योजनाओं की निगरानी और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद करना भी निति आयोग का काम है. सीधे शब्दों में कहें तो इसका काम नीति और कार्यक्रमों का फ्रेमवर्क बनाना है.

ये भी पढ़ें- BW Class: क्या होती है Gratuity, कंपनी के दिवालिया होने पर भी मिलता है पैसा?

कौन हैं उपाध्यक्ष और CEO? 
इस समय सुमन बेरी (Suman Bery) नीति आयोग के उपाध्यक्ष और बीवीआर सुब्रमण्यम सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं. राजीव कुमार के इस्तीफे के बाद सुमन बेरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. बेरी 2001 से 2011 तक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च या NCAER के डायरेक्ट जनरल रहे हैं. साथ ही वह वॉशिंगटन DC में वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स के एशिया प्रोग्राम में ग्लोबल फेलो भी हैं. वहीं, सुब्रमण्यम प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी भी रहे हैं. उन्होंने लंदन बिजनस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. 2018 में सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था और उनके कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया गया था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago