होम / BW क्लास / IPO में निवेश का है इरादा? इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

IPO में निवेश का है इरादा? इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

अगर आप भी किसी कंपनी के IPO के बारे में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट (Share Market) में लोगों की रुचि बढ़ी है और ज्यादातर लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में अब एक्टिव रूप से सोच-विचार भी करने लगे हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्त्वपूर्ण साबित हो सकती है. किसी भी कंपनी द्वारा अपनी लिस्टिंग से पहले IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को जारी किया जाता है. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
पिछले कुछ सालों के दौरान कई जानी-मानी कंपनियों और स्टार्टअप्स ने भी अपने IPO जारी किये हैं. जिनमें जोमैटो (Zomato), LIC (Life Insurance Corporation), पेटीएम (Paytm), RR काबेल (RR Kabel) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही स्विगी (Swiggy) और टाटा टेक्नोलॉजीज जैसी कई महत्त्वपूर्ण कंपनियां ऐसी भी हैं जो भविष्य में अपने IPO जारी करने के बारे में विचार कर रही हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी कंपनी के IPO के बारे में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. 

कंपनी की जानकारी: अगर आप IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको कंपनी की सारी जानकारी प्राप्त करनी होगी. जब भी कोई निजी कंपनी खुदको लिस्ट करने वाली होती है तो उसके बारे में जानकारी प्राप्त करना काफी मुश्किल हो जाता है. निजी कंपनियां अपनी कुछ जानकारी छुपाने की कोशिश करती हैं. आप जब भी अपने म्हणत के पैसे किसी कंपनी में इन्वेस्ट करें तो पहले उस कंपनी के बारे में मौजूद ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर लें. जैसे, कंपनी के विरोधी कौन हैं, कंपनी ने IPO की घोषणा से पहले क्या प्रेस रिलीज जारी की हैं, और इसके साथ ही यह भी पता करने की कोशिश करें कि आप जिस इंडस्ट्री की कंपनी में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं उस इंडस्ट्री में क्या चल रहा है?

हमेशा ऐसे कंपनी का करें चयन: आप हमेशा ऐसी कंपनी का चयन करें जिसके ब्रोकर काफी मजबूत हों और मशहूर हों. ऐसा नहीं है कि बड़े ब्रोकर्स हमेशा अच्छे परिणाम ही दें लेकिन जब बात आपके मेहनत से कमाए पैसों की आती है तो हमेशा ऐसे ब्रोकर्स पर विश्वास करें जो इंडस्ट्री में लंबे समय से मौजूद हैं और ऐसे ब्रोकर्स द्वारा करवाई गई डील्स की जानकारी भी प्राप्त कर लें. 

कंपनी का विवरण ध्यान से जरूर पढ़ें: अगर आप किसी भी कंपनी के IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप एक बार ही सही लेकिन कंपनी द्वारा जारी किया गया विवरण जरूर पढ़ें. आपने बहुत जगह सुना होगा कि हमें पूरी तरह से कंपनी द्वारा जारी किये गए विवरण पर निर्भर नहीं होना चाहिए लेकिन फिर भी कंपनी के विवरण को पढ़ना जरूरी होता है और पैसे इन्वेस्ट करने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें. अपने विवरण में ही कंपनी बताती है कि वो IPO से इकठ्ठा हुए पैसों का इस्तेमाल किस प्रकार ससे करने वाली है और इसीलिए कंपनी का विवरण पढ़ना काफी आवश्यक हो जाता है. 

सावधान रहें: IPO के मामले में बहुत सी अनिश्चितताएं बनी रहती हैं और इसीलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप जब भी एक IPO में इन्वेस्ट करें तो सावधानी बरतें और जिस कंपनी के IPO में आप इन्वेस्ट कर रहे हैं उसको लेकर पूरी तरह से जागरूक रहें. कंपनी के बारे में मौजूद सारी जानकारी पढ़ते रहें और IPO के समय तक कंपनी से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर पर ध्यान दें. 
 

यह भी पढ़ें:  अमेरिका जाने की तलब में गिरफ्तार हुए 90,000 भारतीय, अमेरिकी एजेंसी का खुलासा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago