होम / BW क्लास / आखिर क्या होता है H-1B वीजा? भारतीय लोगों के लिए आई खुशखबरी!

आखिर क्या होता है H-1B वीजा? भारतीय लोगों के लिए आई खुशखबरी!

इससे पहले हम बताएं कि अमेरिकी सरकार ने H-1B वीजा से संबंधित क्या खुशखबरी दी है? आइये पहले जान लेते हैं कि H-1B वीजा होता क्या है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं और प्रधानमंत्री के दौरे की बदौलत अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय लोगों को बहुत से तोहफे दिए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक नया तोहफा,  H-1B वीजा से जुड़ा है लेकिन अधिकतर लोगों को H-1B वीजा के बारे में जानकारी नहीं होती. 

क्या होता है H-1B वीजा?
इससे पहले कि हम आपको बताएं कि अमेरिकी सरकार ने H-1B वीजा से संबंधित क्या खुशखबरी दी है? आइये पहले ये जान लेते हैं कि आखिर H-1B वीजा होता क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है? बेहद आसान और साफ शब्दों में कहें तो H-1B वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कामगारों को नौकरी प्रदान करने का अवसर देता है. लेकिन यहाँ इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि यह वीजा केवल कुछ विशेष पेशों के लिए ही जारी किया जाता है जिनमें किसी प्रकार की सैद्धांतिक या फिर तकनीकी विशेषता की जरूरत होती है.

क्या है H-1B वीजा का महत्त्व?
उम्मीद करते हैं कि अब आपको समझ आ गया होगा कि H-1B वीजा क्या होता है और इसे जारी करने की विशेष शर्त क्या होती है. लेकिन अक्सर ज्यादातर लोगों के मन में सवाल आता है कि यह वीजा इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? जैसा कि हमने आपको बताया कि यह वीजा कुछ विशेष पेशों में विशेष प्रकार की जानकारी रखने वाले लोगों को ही जारी किया जाता है फिर चाहे उनकी जानकारी सैद्धांतिक हो या फिर तकनीकी. हम सभी जानते हैं कि बहुत सी तकनीकी कंपनियां अमेरिका में ही स्थित हैं और उन्हें दुनिया भर से कर्मचारियों की जरूरत होती है और इसके लिए यह कंपनियां प्रमुख रूप से H-1B वीजा पर ही आश्रित होती हैं. इसके साथ ही तकनीक के क्षेत्र में भारत ने बहुत तेजी से वृद्धि की है और इस वक्त भारत के पास बहुत बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद हैं जिनके पास किसी न किसी तरह की तकनीकी विशेषता मौजूद है और इसीलिए टेक कंपनियों के साथ-साथ भारतीय लोगों के लिए भी H-1B वीजा काफी महत्त्वपूर्ण होता है. 

अमेरिकी सरकार का भारतियों को तोहफा
दरअसल अमेरिकी सरकार ने H-1B वीजा के रिन्यूअल के नियमों में बदलाव कर दिए हैं. अमेरिकी संस्थाओं ने घोषणा कर जानकारी दी है कि उन्होंने ‘People to People’ इनिशिएटिव के तहत देश में ही H-1B वीजा के रिन्यूअल को मंजूरी दे दी है. इस वजह से अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए H-1B वीजा के रिन्यूअल की प्रक्रिया काफी सुविधापूर्ण और आसान हो जाएगी. यह कितना बड़ा तोहफा है यह समझने के लिए आपको पहले एक बार H-1B वीजा के रिन्यूअल के इतिहास को थोड़ा सा समझना पड़ेगा. 

H-1B वीजा का रिन्यूअल
दरअसल साल 2004 तक H-1B वीजा का रिन्यूअल अमेरिका में ही हो जाता था आपको किसी और देश में नहीं जाना पड़ता था. लेकिन 2004 के बाद H-1B वीजा के रिन्यूअल के लिए विदेशी कर्मचारियों को अपने देश वापस आना पड़ता था और वापस आकर अपने पासपोर्ट पर एक्सटेंशन की स्टाम्प लगवानी होती थी. लेकिन अब अमेरिकी सरकार द्वारा नियमों में किए गए बदलावों के बाद कर्मचारियों को वापस अपने देश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह अमेरिका में रहते हुए ही अपना वीजा रिन्यू करवा सकते हैं. इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने हाल ही में यह घोषणा भी की है कि वह भारतीय लोगों H-1B वीजा जारी करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाएगी और यह भी अपने आप में कसी तोहफे से कम नहीं है. 
 

यह भी पढ़ें: मुश्किलों के भंवर में एक वक्त का मशहूर स्टार्टअप Byju’s, जानिए क्या है वजह?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago