होम / BW क्लास / BW Class: क्या होता है एस्क्रो खाता, इससे आपको क्या फायदा, समझिए आसान भाषा में

BW Class: क्या होता है एस्क्रो खाता, इससे आपको क्या फायदा, समझिए आसान भाषा में

ये एक टेम्पररी पास थ्रू अकाउंट होता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि दो पार्टियों के लेन-देन के बीच ट्रांसजैक्शन रिस्क खत्म हो जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अक्सर आपने एस्क्रो अकाउंट (Escrow Account) के बारे सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये क्या होता है और कैसे काम करता है और इसकी जरूरत आखिर क्यों पड़ती है. एस्क्रो अकाउंट का इस्तेमाल बड़ी बड़ी वित्तीय लेनदेन में होता है. इसको समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं 

समझिए क्या होता है एस्क्रो खाता 
मान लीजिए राम एक सेलर या विक्रेता है और श्याम के बायर या खरीदार है. अब अगर राम कोई सामान श्याम को बेचता है या श्याम कोई चीज खरीदने के लिए राम को पैसे देता है तो दोनों के बीच में एक असुरक्षित लेन-देन होता है, क्योंकि अगर राम ने उसको माल भेज दिया और श्याम ने पैसे नहीं दिये या फिर इसका उल्टा श्याम ने पैसे दिए लेकिन राम ने माल नहीं भेजा तो क्या होगा. दोनों के बीच इसी भरोसे की कमी को खत्म करने के लिए एक रास्ता निकाला गया. 

राम और श्याम के बीच में जो भी वित्तीय लेन-देन हो रहा है उनके बीचे में एक थर्ड पार्टी अकाउंट खोला जाता है, जिसे एस्क्रो अकाउंट कहते हैं. इस एस्क्रो अकाउंट को आमतौर पर कोई बैंक खोलता है या कोई भी थर्ड पार्टी खोलती है जिसे एस्क्रो एजेंट कहते हैं. अब जब श्याम को कोई सामान खरीदना होगा तो वो पैसा सीधा राम को न देकर इस एस्क्रो अकाउंट में डालेगा. जब पैसा एस्क्रो अकाउंट में आ जाएगा तब राम सामान को श्याम को डिलिवर कर देगा, सामान डिलिवर होने के बाद एस्क्रो अकाउंट से पैसा राम के खाते में चला जाएगा.

देखा जाए तो ये एक टेम्पररी पास थ्रू अकाउंट (Temporary Pass Through Account) होता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि दो पार्टियों के लेन-देन के बीच ट्रांसजैक्शन रिस्क खत्म हो जाता है. इस उदाहरण में एस्क्रो अकाउंट दो पार्टियों के बीच हुए ट्रांजैक्शन में पैसों को अपने पास रख रहा है, लेकिन यहां पर पैसों के अलावा कोई भी दूसरा असेट हो सकता है. जैसे शेयर, बॉन्ड, प्रॉपर्टी के कागजात वगैरह, एस्क्रो अकाउंट इनकों भी होल्ड करके रख सकता है. हालांकि एस्क्रो खाता खोलना एक जटिल प्रक्रिया है क्योंकि सभी बैंक इन सेवाओं की पेशकश नहीं करते हैं. 

एस्क्रो खाता के फायदे
एस्क्रो खाता दोन पक्षों के बीच होने वाले वित्तीय लेन देन को सुरक्षित बनाता है. विक्रेता को इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है कि खरीदार भुगतान नहीं करेगा कि नहीं और खरीदार को भुगतान करने के बावजूद माल मिलेगा या नहीं, इसकी चिंता करने की भी जरूरत नहीं होती है. 

रियल एस्टेट में एस्क्रो खाता अनिवार्य 
एस्क्रो खाता का इस्तेमाल रियल एस्टेट में अनिवार्य रूप से किया जाता है. RERA अधिनियम  के तहत एक आवास परियोजना के लिए घर खरीदारों से मिलने वाली अग्रिम राशि का 70% एक एस्क्रो खाते में जमा किया जाना अनिवार्य होता है. मतलब जो भी पैसा घर खरीदार बिल्डर को देंगे उसको 70 परसेंट एस्क्रो खाते में जाएगा. बाकी का 30 परसेंट पैसा बिल्डर को जाता है, जिससे वो प्रोजेक्ट को पूरा करता है. जैसे जैसे प्रोजेक्ट की प्रगति होती है वैसे वैसे उसको एस्क्रो अकाउंट से पैसे जारी कर दिया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बिल्डर घर खरीदारों के पैसे का गलत इस्तेमाल न कर सके, उस पैसे का इस्तेमाल किसी दूसरे काम या प्रोजेक्ट में न लगा सके. जिस प्रोजेक्ट के लिए पैसा दिया गया है, पैसा उसी प्रोजेक्ट में लगेगा. बिल्डर के खाते को हर छह महीने में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा ऑडिट किया जाता है, सिर्फ ये चेक करने के लिए बिल्डर कहीं इस पैसे को डायवर्ट तो नहीं कर रहा है. इसका फायदा घर खरीदारों को होगा, उनको घरों का पजेशन वक्त पर मिल सकेगा और प्रोजेक्ट अटकेंगे नहीं. 

VIDEO: अब तक बदल चुके हैं कई एयरपोर्ट्स के नाम, देखें लिस्ट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago