होम / BW क्लास / BW क्लास: क्या है CDSL और NSDL का मतलब, क्या होता है इनका काम? 

BW क्लास: क्या है CDSL और NSDL का मतलब, क्या होता है इनका काम? 

शेयर बाजार से जुड़े लोगों ने CDSL या NSDL का नाम जरूर सुना होगा, लेकिन शायद ज्यादातर लोग इसके कामकाज से परिचित नहीं होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपने CDSL या NSDL के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका क्या मतलब है? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको सरल शब्दों में बताते हैं. CDSL और NSDL दोनों ही भारत की डिपॉजिटरी फर्म हैं और अलग-अलग एक्सचेंज से जुड़ी हुई हैं. दोनों भारत सरकार द्वारा पंजीकृत हैं.

क्या होती हैं डिपॉजिटरी फर्म?
डिपॉजिटरी फर्म एक तरह से बैंक की भूमिका निभाती हैं. जिस तरह बैंक आम जनता के पैसों को सुरक्षित रखती है, ठीक वैसे ही डिपॉजिटरी फर्म काम करती हैं. ये आपके द्वारा खरीदे हुए शेयर, बांड, डिबेंचर या प्रतिभूतियां को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित जमा रखती हैं. जिस तरह बैंक की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमें Bank Account खुलवाना होता है, वैसे ही डिपॉजिटरी फर्म की सेवाओं के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है. इन संस्थाओं की स्थापना मुख्य उद्देश्य था कागजी कार्रवाई से होने वाली परेशानियों और खामियों से छुटकारा दिलाना. 

CDSL 
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) की स्थापना फरवरी 1999 में हुई थी. CSDL सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के नियमों के अंतर्गत कार्य करती है. CDSL का मुख्यालय मुंबई में स्थित है. सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के लिए काम करती है. इसका एक उद्देश्य भारतीय पूंजी बाजार में निवेशकों और स्टॉक ब्रोकरों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सिस्टम प्रदान करना भी है. CDSL देश की दूसरी डिपॉजिटरी फर्म है.

NSDL 
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) देश की पहली डिपॉजिटरी फर्म है. इसकी स्थापना 1996 में हुई थी. NSDL नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के लिए काम करती है. इसमें IDBI Bank, HDFC Bank सहित कुछ अन्य फर्म की भी हिस्सेदारी है. CDSL जहां शेयर बाजार में लिस्टेड है, वहीं NSDL का आईपीओ आने वाला है. माना जा रहा है कि अगले साल NSDL अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है. इस साल जून तक इस डिपॉजिटरी सर्विस फर्म में IDBI Bank की कुल हिस्सेदारी 26.1% थी. वैसे तो CDSL BSE और NSDL NSE के लिए काम करती है, लेकिन स्टॉक एक्सचेंज प्रतिभूतियों के व्यापार और निपटान के लिए दोनों डिपॉजिटरी में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago