होम / BW क्लास / BW Class: कारों को रेटिंग देने वाले ग्लोबल NCAP के बारे में जानते हैं आप?

BW Class: कारों को रेटिंग देने वाले ग्लोबल NCAP के बारे में जानते हैं आप?

ग्लोबल NCAP कारों का क्रैश टेस्ट करता है और फिर उसके परिणाम के आधार पर उन्हें रेटिंग दी जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप कारों के शौकीन हैं, तो आपने यह भी सुना होगा कि क्रैश टेस्ट में मारुति सुजुकी की दो कारों को काफी कम नंबर मिले है. Maruti Wagon R और Alto K10 पैसेंजर सेफ्टी में फिसड्डी साबित हुई हैं. ग्लोबल NCAP ने इन दोनों कारों को खराब रेटिंग देते हुए साफ किया है कि चाइल्ड और एडल्ट दोनों की सेफ्टी के लिहाज से ये बाकी कारों से काफी पीछे हैं. क्या आपको पता है कि आखिर ग्लोबल NCAP कौन है और इसका क्रैश टेस्ट से क्या लेनादेना है?

इस संस्था का प्रोजेक्ट 
ग्लोबल एनकैप या NCAP का मतलब ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Global New Car Assessment Program) है. यह UK में रजिस्टर्ड चैरिटी संस्था Towards Zero Foundation का एक मेजर प्रोजेक्ट है, जिसके तहत स्वतंत्र रूप से कारों की सुरक्षा की जांच की जाती है. ग्लोबल NCAP में कई मापदंडों पर कारों की क्रैश टेस्टिंग की जाती है, फिर उसके आधार पर उन्हें सेफ्टी रेटिंग मिलती है. दुनियाभर में इस संस्था ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट परिणाम लोगों के कार खरीदने के फैसले को बदलने की ताकत रखते हैं, इसलिए कार निर्माता कंपनियां भी इस संस्था को गंभीरता से लेती हैं. 

टेस्ट के कई मापदंड
ग्लोबल NCAP टेस्ट के दौरान कारों को कई मापदंडों पर परखा जाता है. इस दौरान, कार 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ाया जाता है और क्रैश किया जाता है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनियां सेफ्टी को लेकर जो दावे कर रही हैं, उनमें कितनी सच्चाई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल NCAP द्वारा टेस्ट की गई कारों को 0 से 5 स्टार के बीच रेटिंग दी जाती है. 5 स्टार रेटिंग का मतलब है कि कार सबसे ज्यादा सेफ है. जबकि 0 रेटिंग का मतलब है कि सेफ्टी के मामले में कार काफी खराब है. 

2011 में हुई थी स्थापना
ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी ग्लोबल NCAP की स्थापना 2011 में हुई थी, इसे वाहन दुर्घटना-टेस्टिंग और रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के लिए अमल में लाया गया था. ये संस्था 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' प्रोग्राम के तहत भारत में भारत में निर्मित वाहनों का क्रैश टेस्ट करती है. अब यह भी जानते हैं कि आखिर क्रैश टेस्ट होते कैसे हैं. क्रैश टेस्ट के लिए कार के अंदर एक डमी रखी जाती है. इस डमी को इंसान की तरह बैठाया जाता है. इसके बाद गाड़ी को 64 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाया जाता है और सामने की तरफ एक बैरियर से टकराया जाता है. बिल्कुल, वैसे जैसे दो कारें आमने-सामने टकराती हैं.

कई तरीके से होते हैं टेस्ट
क्रैश टेस्ट कई तरीके से किए जाते हैं. इसमें फ्रंटल, साइडल, रियर, और पोल टेस्ट शामिल हैं. जैसा ही नाम से ही स्पष्ट है, फ्रंटल टेस्ट में कार की टक्कर सामने से कराई जाती है. साइडल टेस्ट में साइड से, रियर टेस्ट में कार को पिछले भाग की टक्कर होती है और पोल टेस्ट में कार को ऊपर से गिराया जाता है. ग्लोबल NCAP रेटिंग केवल फ्रंट ऑफसेट क्रैश टेस्ट पर आधारित होती है. बता दें कि और भी कई संस्थाएं हैं, जो क्रैश टेस्टिंग करती हैं. जैसे कि ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP), ऑटो रिव्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ARCAP), चीन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (C-NCAP), यूरोपीय न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Euro NCAP), अलजाइमाइनर डॉयचर ऑटोमोबाइल-क्लब जर्मनी (ADAC), जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (JNCAP) और
लैटिन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम- लैटिन अमेरिका (लैटिन NCAP).


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago