होम / BW क्लास / BW Class: आखिर क्या होता है मल्टीबैगर स्टॉक, क्या आप जानते हैं?

BW Class: आखिर क्या होता है मल्टीबैगर स्टॉक, क्या आप जानते हैं?

'मल्टीबैगर' का सबसे पहले प्रयोग पीटर लिंच की पुस्तक 'वन अप ऑन वॉलस्ट्रीट' में देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय निवेशकों के बीच एक टर्म बहुत तेजी से फैल रहा है. वो टर्म है- मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock), पर ये होता क्या है? किसे कहते हैं मल्टीबैगर स्टॉक, क्या आप जानते हैं? आइए, BW Class में आज हम आपको बताते हैं कि क्या होता है 'मल्टीबैगर स्टॉक'....

मल्टीबैगर स्टॉक
'मल्टीबैगर' का सबसे पहले प्रयोग पीटर लिंच की पुस्तक 'वन अप ऑन वॉलस्ट्रीट' में देखने को मिला. उन्होंने उन शेयर्स को मल्टीबैगर कहा, जो मूल निवेश पर कई बार रिटर्न देते हैं. यानी ऐसे शेयर जो मूल निवेश पर कम समय में कई बार 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देते हैं. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि वैसा शेयर जो कुछ ही साल में दस, बीस या सौ गुना रिटर्न दे जाए.

दो बैगर स्टॉक भी होता है
पीटर लिंच ने अपनी किताब में उदाहरण के साथ समझाते हुए यह लिखा है कि यदि कोई स्टॉक आपको दो बार रिटर्न देता है, तो उसे दो बैगर स्टॉक कहते हैं, तीन बार रिटर्न देने वाले स्टॉक को तीन बैगर स्टॉक कहते हैं और कई बार रिटर्न देने वाले स्टॉक को मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है.

मल्टीबैगर शेयर का एक उदाहरण
हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (HAVELLS India Limited) ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. NSE पर 23 मार्च 2001 को जब हैवेल्स इंडिया के शेयरों में पहली बार कारोबार शुरू हुआ था, तब इसकी कीमत सिर्फ 1.89 रुपए थी. इस तरह साल 2001 से अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को करीब 72,926.46 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसका मतलब ये है कि अगर उस समय किसी ने हैवेल्स इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपए का निवेश किया होगा, तो आज वो लखपति से करोड़पति बन गया होगा.

पिछले 5 साल में भी शानदार रिटर्न
पिछले 5 साल में भी इसने निवेशकों को 179.10% का रिटर्न दिया है. यानी इस अवधि में HAVELLS में इन्वेस्ट करने वालों ने भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है. निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति बेहतर है. हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.47% बढ़कर 242.43 करोड़ रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में 234.3 करोड़ रुपए था. इसके अलावा, कंपनी का रिवेन्यू सालाना आधार पर 62.8% बढ़कर 4,230.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 2,598.2 करोड़ रुपए था.

क्या करती है कंपनी?
हैवेल्स इंडिया के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें, तो यह 86.35 हजार करोड़ रुपए. भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी हैवेल्स इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने के कारोबार में है. 1958 में शुरू हुई यह कंपनी होम अप्लायंस, लाइटिंग उपकरण, LED लाइटिंग, फैन, वॉर हीटर, सर्किट प्रोटेक्शन स्विचगियर, केबल्स-वायर, इंडक्शन मोटर सहित घरेलू और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कई उत्पाद बनाती है. कंपनी के पास लॉयड, क्रैबट्री, स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक, रियो और प्रॉम्टेक जैसे कई ब्रांड हैं.

VIDEO : Share Market Tips : फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago