✕

होम / ब्रैंड स्पीक्स / गुड़गांव में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कोहली ने उठाया ऐसा कदम कि हर साल बढ़ेगी आमदनी

गुड़गांव में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कोहली ने उठाया ऐसा कदम कि हर साल बढ़ेगी आमदनी

विराट कोहली ने 2022 में मुंबई में एक घर किराए पर लिया था जिसका महीने का किराया 2.76 लाख रुपये है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विराट कोहली जितना फोकस से अच्‍छा क्रिकेट खेलते हैं उतना ही अच्‍छे फोकस से निवेश और कमाई भी करते हैं. अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए अब विराट कोहली ने अपनी गुड़़गांव की प्रॉपर्टी को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. विराट कोहली ने उस प्रॉपर्टी को किराए पर दे दिया है जिससे उन्‍हें सालाना डेढ़ करोड़ तक की कमाई होने जा रही है. 

ऑफिस स्‍पेस को दिया है किराए पर 
विराट कोहली ने गुरुग्राम के सेक्‍टरी 68 में स्थित रीच कॉमर्सिया कॉर्पोरेट टॉवर में करीब 12 ऑफिस स्‍पेस को किराए पर दिया है. इन 12 ऑफिस का कुल बिल्‍टअप एरिया 18430 स्‍क्‍वैयर फीट है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि 8.85 लाख रुपये प्रति माह के मासिक किराए पर दिए गए हैं जिनका सालाना किराया 1.27 करोड़ रुपये बनता है. इस पूरी डील के लिए कंपनी ने 3.83 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन शुल्‍क जमा किया है. जबकि रजिस्‍ट्रेशन फीस के रूप में 50010 रुपये चुकाए गए हैं. इस डील को विराट के भाई विकास कोहली के जरिए पूरा किया गया है. हालांकि इस डील को लेकर विराट कोहली और माइंड इंटीग्रेटेड सॉल्‍यूशंस की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है. 

हर साल बढ़ेगा इतना किराया  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने अपने इस फ्लैट को शुरूआती तौर पर 9 साल के लिए किराए पर दिया है. इन फ्लैट्स का किराया जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है. इस किराए में सौदे के अनुसार हर साल 5 प्रतिशत का इजाफा होगा. कंपनी को इसके मेंटीनेंस के लिए हर महीने 14 रुपये प्रति स्‍क्‍वैयर फीट का भुगतान करना होगा. इससे पहले 2022 में विराट और अनुष्‍का ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट को किराए पर लिया था, जिसका किराया 2.76 लाख रुपये प्रति महीना है. ये एक सी फेसिंग फ्लैट है और हाई टाइड बिल्डिंग में स्थित है. 

इतनी है विराट कोहली की नेटवर्थ
विराट कोहली जितने क्रिकेट में एक्‍सपर्ट हैं उतने ही बिजनेस में भी हैं. वो कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर हैं. विराट कोहली के पास 127 मिलियन डॉलर की संपत्ति है. अगर इस अमाउंट को रुपये में कंवर्ट किया जाए तो ये 1046 करोड़ रुपये है. विराट कोहली की सालाना औसत कमाई 15 करोड़ रुपये है जबकि हर महीने वो 12500000 रुपये कमाते हैं. एक हफ्ते में उनकी कमाई 2984615 रुपये और प्रति दिन की कमाई  576923 रुपये है. वो दुनिया के 100 सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: समाज के बाद अब देश की संसद में गूंजेगी सुधा मूर्ति की आवाज, ऐसे पहुंचेंगी पार्लियामेंट
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REITs बना निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प, इन्वेस्टर्स को इससे मिलता है बेहतर रिटर्न

2019 में इनके लॉन्च के बाद, इस क्षेत्र ने काफी विकास किया है और अब ₹1,52,000 करोड़ के एसेट्स का प्रबंधन कर रहा है.

19-February-2025

'BW बिजनेसवर्ल्ड' आयोजित करने जा रहा एक विशेष चर्चा, ‘डिजिटल युग’ में ‘धर्म’ पर होगा मंथन

इस चर्चा में आध्यात्मिक आइकॉन डॉ. दीपक चोपड़ा बताएंगे कि AI के पास हमारी चेतना (consciousness) के रहस्य को समझने की अनदेखी क्षमता है.

03-October-2024

टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया पर उभरते सितारों को मिला बंगाल का मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड

कोलकाता में ट्रेंड्स ने एक अवॉर्ड शो का आयोजन किया. इसमें फिल्म, टेसलीविजन, सोशल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग सम्मानित हुए.

07-March-2024

PW ने आकांक्षी शिक्षकों को CTET की तैयारी करवाने के लिए लॉन्च किया Teaching Wallah

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 दिसंबर और जनवरी के बीच होगी.

24-November-2022

Melorra ने शुरू की Black Friday Sale: कीमतों में 30% की छूट, मेकिंग चार्ज 100% फ्री

इस ब्रैंड को किफायती दरों पर ट्रेंडी, लाइटवेट, बीआईएस हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण बनाने में महारत हासिल है.

24-November-2022


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago